Asus ZenFone 6 में होगा 48एमपी कैमरा और सबसे ताकतवर प्रोसेसर, 16 मई को होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/05/Asus-Zenfone-6.jpg

ताइवान की स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Asus अपने नए फ्लैगशिप फोन Zenfone 6 को 16 मई को लॉन्च करने वाली है। यह फोन स्पेन में आयोजित किए जाने वाले इवेंट के दौरान लॉन्च होगा। हालांकि, लॉन्च से पहले इस फोन के कई लीक्स सामने आ चुके हैं। वहीं, कंपनी ने फोन में होने वाली कुछ खासियत से खुद ही पर्दा उठा दिया है।

कंपनी ने अपने सोशल मीडिया चैनल पर एक तस्वीर जारी की है। इस तस्वीर के अनुसार Asus ZenFone 6 में क्वॉलकॉम का फ्लैगशिप प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 होगा। वहीं, फोन के टीजर के अनुसार डिवाइस में 3.5एमएम ऑडियो जैक, ट्रिपल स्लॉट (सिम कार्ड+ सिम कार्ड + माइक्रोएसडी कार्ड), नोटिफिकेशन लाइट और एक स्मार्ट key होगी। इसके अलावा टीजर इमेज में सामने आया है कि ZenFone 6 के रियर में 48-मेगापिक्सल और 13-मेगापिक्सल सेंसर होगा। वहीं, पावर बैकअप के लिए फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: बेहद ही खूबसूरत डिजाइन के साथ आएगा Asus ZenFone 6, 16 मई को होगा लॉन्च

कीमत
इसके अलावा हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार जेनफोन 6 के 6जीबी रैम+128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 19,990 TWD (लगभग 44,880 रुपए), 8जीबी रैम+256जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 23,990 TWD (लगभग 53,862 रुपए) और 12जीबी+512जीबी स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 29,990 TWD (करीब 67,333 रुपए) हो सकती है।

आसुस ने इस फोन के एक टीजर इमेज को शेयर किया है। इसमें इस फोन को ‘Defy Ordinary’ टैगलाइन के साथ पेश किया गया था। इमेज में फोन के किसी स्पेसिफिकेश के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई थी।

गौरलतब है कि कुछ समय पहले फोन एनटूटू की लिस्टिंग में सामने आया था। लिस्टिंग के अनुसार ज़ेनफोन 6 सीरीज़ का यह फोन एड्रेनो 640 जीपीयू सपोर्ट करेगा जो फोन की ग्राफिक्स क्षमता को बेहतर बनाएगा। स्कोरिंग की बात करें तो ज़ेनफोन 6ज़ेड को एनटूटू पर 363172 स्कोर प्राप्त हुआ है। वहीं लगे हाथ फोन की गीकबेंच स्कोरिंग भी बता दें कि चीनी बेंचमार्किंग साइट पर इस फोन को सिंगल-कोर में जहां 3527 स्कोर प्राप्त हुआ था वहीं मल्टी-कोर में इस फोन को 11190 स्कोर दिया गया है।