15,000 रुपये से कम में बेस्ट गेमिंग फोन, सभी में मिलेगी 8GB RAM

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/09/game15k-hin.png

मोबाइल गेमिंग (Mobile Game) के शौकिन हो तो अब अपना शौक पूरा करने के लिए महंगे फोन पर खर्चा करने की जरूरत नहीं। इंडियन मार्केट में लो बजट सेग्मेंट में भी ऐसे स्मार्टफोन मौजूद हैं तो दमदार गेमिंग परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। 15 हजार के बजट में मौजूद ऐसे ही 5 लेटेस्ट और बेस्ट गेमिंग फोन की डिटेल्स हमने आगे शेयर की है जो आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन बन सकते हैं।

15,000 रुपये में बेस्ट गेमिंग फोन (सितंबर 2024)

स्मार्टफोन प्रोसेसर रैम + स्टोरेज एनटूटू स्कोर परफॉर्मेंस अंडर थ्राटलिंग
iQOO Z9x Snapdragon 6 Gen 1 8GB + 128GB 5,52,168 81.10%
Vivo T3x Snapdragon 6 Gen 1 8GB + 128GB 5,49,494 81.00%
Moto G64 MediaTek Dimensity 7025 12GB + 256GB 4,97,235 70.04%
Redmi 13 Snapdragon 4s Gen 2 8GB + 128GB 4,45,212 49.20%
Tecno Pova 6 Neo MediaTek Dimensity 6300 8GB + 256GB 4,43,163 62.6%

iQOO Z9x 5G

गेमिंग परफॉर्मेंस

91मोबाइल्स द्वारा किए गए गेमिंग टेस्ट में यह फोन 30-30 मिनट पबजी व सीओडी खेलने पर ​क्रमश: 5.3 और 5.2 डिग्री गर्म हुथा तथा इस दौरान बैटरी 5% व 6% ड्रॉप हुई। यह स्मार्टफोन 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले क्वालकॉम पर स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। इसमें 8जीबी एक्सटेंडेड रैम टेक्नोलॉजी मौजूद है जो फिजिकल रैम के साथ जुड़कर इसे 16जीबी रैम की ताकत प्रदान करती है। ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 710 जीपीयू सपोर्ट करता है।

स्मार्टफोन PUBG फ्रेम रेट PUBG टेंपरेचर बढ़ोतरी COD: Mobile फ्रेम रेट COD: Mobile टेंपरेचर बढ़ोतरी
iQOO Z9x HD 40fps 5.3 डिग्री Max 60fps 5.2 डिग्री

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

आइकू ज़ेड9एक्स में 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72-इंच की FHD+ पंच-होल एलसीडी डिस्प्ले दी गई है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट तथा 1000nits हाई ब्राइटनेस मिलती है। फोटोग्राफी के लिए बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा मिलता है। पावर बैकअप के लिए इसमें 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000mAh Battery दी गई है। आइकू ज़ेड9 एक्स 5जी फोन IP64 रेटिंग और 3.5mm हेडफोन जैक सपोर्ट करता है।

Vivo T3x 5G

गेमिंग परफॉर्मेंस

वीवो टी3एक्स 5जी फोन में आधा घंटा पबजी खेलने पर इसका तापमान 4 डिग्री बढ़ा तथा बैटरी 6 प्रतिशत घटी। इसी तरह सीओडी मोबाइल गेम में यह 3.7 डिग्री गर्म हुआ और 5 प्रतिशत बैटरी ड्रॉप हुई। इसमें भी 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला क्वालकॉम पर स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 आक्टाकोर प्रोसेसर मिलता है। 8GB Extended RAM टेक्नोलॉजी के साथ इसे भी 16जीबी रैम की ताकत मिलती है। ग्राफिक्स के लिए इसमें Adreno 710 जीपीयू मौजूद है।

स्मार्टफोन PUBG फ्रेम रेट PUBG टेंपरेचर बढ़ोतरी COD: Mobile फ्रेम रेट COD: Mobile टेंपरेचर बढ़ोतरी
Vivo T3x> HD 60fps 4 डिग्री Max 60fps 3.7 डिग्री

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

Vivo T3x 5G फोन 2408 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.72 इंच की FHD+ डिस्प्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन LCD पैनल पर बनी है जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000nits पिक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल मेन सेंसर और एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल डेप्थ सेंसर मिलता है। वहीं फ्रंट पर 8 मेगापिक्सल सेल्फी सेंसर मौजूद है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 6,000mAh Battery सपोर्ट करता है जो 44W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

Moto G64 5G

गेमिंग परफॉर्मेंस

पबजी गेम जब इस फोन में आधा घंटे तक खेला गया तो यह 5.3 डिग्री हीट हुआ तथा कॉल ऑफ ड्यूटी मोबाइल गेम में 6.2 डिग्री हिटिंग दर्ज हुई। इन दोनों ही गेम्स के 30 मिनट प्ले टाइम के बाद 6 प्रतिशत बैटरी ड्रॉप देखी गई है। यह मोटोरोला मोबाइल 2.5गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड पर रन करने में सक्षम मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7025 आक्टाकोर प्रोसेसर पर काम करता है। इस फोन में 12जीबी रैम मिलती है।

स्मार्टफोन PUBG फ्रेम रेट PUBG टेंपरेचर बढ़ोतरी COD: Mobile फ्रेम रेट COD: Mobile टेंपरेचर बढ़ोतरी
Moto G64 HD 60fps 5.3 डिग्री Max 60fps 6.2 डिग्री

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

मोटो जी64 5जी फोन 2400 x 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.5 इंच की फुलएचडी+ एलसीडी पंच-होल डिस्प्ले सपोर्ट करता है जो 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। फोटोग्राफी के लिए इसके डुअल रियर कैमरा सेटअप में एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल ओआईएस सेंसर तथा 8 मेगापिक्सल डेप्थ+मैक्रो सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए यह फोन 16 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए Moto G64 5G फोन 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 6,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।

Redmi 13 5G

गेमिंग परफॉर्मेंस

टेस्टिंग के दौरान जब रेडमी 13 5जी फोन में आधा-आधा घंटा गेम खेले गए तो पबजी में इसका तापमान 8.1 डिग्री बढ़ गया तथा बैटरी 8% घट गई। इसी तरह सीओडी में इस टेम्परेचर 9 डिग्री बढ़ गया तथा बैटरी 10% कम हो गई है। बता दें ​कि यह मोबाइल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर पर चलता है जो 2.3GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें एड्रेनो 613 जीपीयू मौजूद है।

स्मार्टफोन PUBG फ्रेम रेट PUBG टेंपरेचर बढ़ोतरी COD: Mobile फ्रेम रेट COD: Mobile टेंपरेचर बढ़ोतरी
Redmi 13 HD 60fps 8.1 डिग्री Max 60fps 9 डिग्री

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी 13 5जी में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली 6.79-इंच की फुलएचडी+ पंच-होल स्क्रीन दी गई है जिसे गीले हाथों से भी चलाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एफ/1.75 अपर्चर वाला 108MP Samsung ISOCELL HM6 मेन सेंसर तथा 2MP macro लेंस मौजूद है। वहीं फ्रंट पैनल पर 13MP Selfie कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें तगड़ी 5,030mAh बैटरी दी गई है जो 33W फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस है।

Tecno Pova 6 Neo 5G

गेमिंग परफॉर्मेंस

टेक्नो पोवा 6 नियो इस लिस्ट का सबसे लेटेस्ट मोबाइल फोन है। 91मोबाइल्स की ​टेस्टिंग में इस स्मार्टफोन ने पबजी तथा सीओडी दोनों ही मोबाइल गेम के 30 मिनट प्लेटाईम में 7% बैटरी ड्रॉप दर्ज की है। वहीं हीटिंग की बात करें तो यह पबजी में 4.5 डिग्री तथा सीओडी में 7 डिग्री गर्म हुआ है। यह मोबाइल 2.4गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 पर चलता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें माली-जी57 एमसी2 जीपीयू मौजूद है।

स्मार्टफोन PUBG फ्रेम रेट PUBG टेंपरेचर बढ़ोतरी COD: Mobile फ्रेम रेट COD: Mobile टेंपरेचर बढ़ोतरी
Tecno Pova 6 Neo HD 60fps 4.5 डिग्री Max 60fps 7 डिग्री

प्राइस और स्पेसिफिकेशन्स

टेक्नो पोवा 6 नियो 5जी फोन 720 × 1600 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच एचडीप्लस एलसीडी डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट मिलती है। फोटोग्राफी के लिए यह टेक्नो मोबाइल डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसमें 108 मेगापिक्सल सेंसर दिया गया है जो एआई लेंस के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए यह मोबाइल 18वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस 5,000एमएएच बैटरी सपोर्ट करता है।