25 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट, Vivo Y400 Pro या OnePlus Nord CE5, देखें कंपैरिजन

Join Us icon

25 हजार तक का कोई बढिया-सा फोन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो इस वक्त इंंडिया में Vivo Y400 Pro और OnePlus Nord CE5 चर्चाओं में हैं। इन दोनों 5जी फोन का प्राइस 24,999 रुपये से शुरू होता है जिसमें 8GB RAM मिलती है। दोनों में से कौन-सा स्मार्टफोन चुना जाए, यह जानने के लिए हमने इनकी स्पेसिफिकेशन्स की तुलना की है। हमने वीवो वाई400 प्रो और वनप्लस नोर्ड सीई5 के प्रोसेसर और बैटरी को भी कई तरह के टेस्ट के गुजारा है और इनकी क्षमता को परखा है। वीवो और वनप्लस में से कौन बेहतर है? यह आप आगे का कंपैरिजन पढ़कर जान सकते हैं।

कीमत का कंपैरिजन

Vivo Y400 Pro 5G प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹26,999

वीवो का 5जी स्मार्टफोन वाई400 प्रो भारत में 8जीबी रैम पर सेल के लिए उपलब्ध है जिसे दो स्टोरेज वेरिएंट्स में परचेज किया जा सकता है। इसके 128जीबी मेमोरी वेरिएंट का रेट 24,999 रुपये है और 256जीबी मेमोरी मॉडल का लॉन्च प्राइस 26,999 रुपये है।

OnePlus Nord CE5 प्राइस

  • 8GB RAM + 128GB Storage – ₹24,999
  • 8GB RAM + 256GB Storage – ₹26,999
  • 12GB RAM + 256GB Storage – ₹28,999

वनप्लस नोर्ड सीई5 की कीमत 24,999 रुपये से शुरू होती है जिसमें 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिलती है। वहीं 256जीबी स्टोरेज वाला वनप्लस फोन 8जीबी रैम के साथ 26,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। सबसे बड़ा वेरिएंट 12जीबी रैम के साथ 256जीबी मेमोरी सपोर्ट करता है और इसका रेट 28,999 रुपये है।

स्पेसिफिकेशन्स का कंपैरिजन

स्पेसिफिकेशन्सVivo Y400 ProOnePlus Nord CE5
डिस्प्ले6.77″ Dual 3D Curved Display6.77″ FHD+ Super Fluid AMOLED
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7300MediaTek Dimensity 8350 Apex
ऑपरेटिंग सिस्टमFuntouch OS 14 + Android 14OxygenOS 15.0 + Android 15
मेमोरी8GB RAM + 256GB Storage12GB RAM + 256GB Storage
बैक कैमरा50MP IMX882 (OIS) + 2 MP Bokeh50MP Telephoto LYT600 (OIS) + 8MP Ultra-Wide
फ्रंट कैमरा 32MP Selfie16MP Selfie
बैटरी5,500mAh Battery7,100mAh Battery
चार्जिंग90W FlashCharge80W SUPERVOOC
5जी क्षमता10 5G Bands10 5G Bands

डिस्प्ले

वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन 20:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर लाया गया है जिसमें 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। यह डुअल 3डी कर्व्ड डिस्प्ले है जिसे एमोलेड पैनल पर बनाया गया है। इस फोन स्क्रीन पर 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 300Hz टच सेंपलिंग रेट और 4500nits ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। यह मोबाइल इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर तकनीक से लैस है।

वनप्लस नोर्ड सीई5 फोन 19.9:9 आस्पेक्ट रेश्यो पर बना है जिसमें 2392 × 1080 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.77-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। कंपनी ने इसे सुपर फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले का नाम दिया है जिसपर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1430nits पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट करता है। नोर्ड सीई5 में इन-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर टेक्नोलॉजी भी दी गई है।

परफॉर्मेंस

वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन एंड्ररॉयड 14 आधारित Funtouch OS 14 के साथ मिलकर काम करता है। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में मीडियाटेक का 4नैनोमीटर फेब्रिकेशन्स पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जिसमें 2.0GHz क्लॉक स्पीड वाला क्वॉड-कोर और 2.5GHz क्लॉक स्पीड वाला क्वॉड-कोर सीपीयू शामिल है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस मोबाइल में माली-जी615 एमसी2 GPU दिया गया है।

वनप्लस नोर्ड सीई5 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 आधारित OxygenOS 15.0 पर काम करता है। प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल फोन में मीडियाटेक का डाइमेंसिटी 8350 अपेक्स ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 2.2GHz से लेकर 3.35GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए स्मार्टफोन में Arm G615 MC6 GPU मिलता है।

इन दोनों स्मार्टफोंस के प्रोेसेसर की क्षमता को परखने के लिए 91मोबाइल्स की टीम इनमें कुछ बेंचमार्क ऐप्स को रन किया और सीपीयू व जीपीयू की काबिलियत को समझने की कोशिश की। इन दोनों फोंस का बेंचमार्क स्कोर आप आगे लगी टेबल में देख सकते हैं।

बेंचमार्क टेस्ट

प्रोसेसिंग पावरVivo Y400 ProOnePlus Nord CE5
प्रोसेसरमीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अपेक्स
क्लॉक स्पीड4× 2.5GHz Cortex-A78
4× 2.0GHz Cortex-A55
1x 3.35GHz Cortex-A715 (Prime)
3x 3.2GHz Cortex-A715 (Gold)
4x 2.2GHz Cortex-A510
एनटूटू बेंचमार्क स्कोर7,00,96214,02,278
एआई बेंचमार्क स्कोर5244343
पीसीमार्क परफॉर्मेंस1056713775
जीपीयूमाली-जी615 एमसी2एआरएम जी615 एमसी6

मेमोरी

Vivo Y400 Pro 5G फोन 8जीबी रैम के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था। यह मोबाइल एक्सपेंडेबल रैम टेक्नोलॉजी से लैस है जो फोन की फिजिकल रैम में 8जीबी वचुर्अल रैम को जोड़कर इसे 16GB RAM (8जीबी + 8जीबी) की ताकत प्रदान करती है। इसमें LPDDR4X RAM दी गई है। वहीं यह नया वीवो 5जी फोन 128जीबी और 256जीबी UFS 3.1 storage सपोर्ट करता है।

OnePlus Nord CE5 स्मार्टफोन 8जीबी रैम और 12जीबी रैम पर आया था। ये दोनों मॉडल रैम एक्सपेंशन तकनीक से लैस हैं। 8जीबी रैम वेरिएंट में 8जीबी तक वचुर्अल रैम जोड़ी जा सकती है और 12जीबी रैम वेरिएंट में 12जीबी तक वचुर्अल रैम जोड़कर इसे 24GB RAM (12+12) की ताकत दी जा सकती है। नया नोर्ड सीई5 5जी फोन 128जीबी और 256जीबी स्टोरेज के साथ लाया गया है। यह मोबाइल LPDDR5X RAM + UFS3.1 ROM सपोर्ट करता है।

बेंचमार्क टेस्ट से आगे बढ़ते हुए हमने इन दोनों स्मार्टफोंस की रियल लाइफ परफॉर्मेंस को परखने के लिए इनमें मोबाइल गेमिंग टेस्ट भी किए। वीवो वाई400 और वनप्लस नोर्ड सीई5 में बीजीएमआई और कॉल ऑफ ड्यूटी को 30-30 मिनट तक खेला गया। गेमिंग के दौरान कौन कितना हीट हुआ है और फ्रेम रेट क्या मिली, इसका रिजल्ट आप आगे टेबल में देख सकते हैं।

वीवो वाई400 प्रो गेमिंग टेस्ट

Vivo Y400 Pro (30 मिनट गेमिंग)फ्रेम रेट (औसत)फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी % में गिरावट
BGMI38.4FPS4.5 डिग्री6 प्रतिशत
COD56.2FPS7.4 डिग्री7 प्रतिशत

वनप्लस नोर्ड सीई5 गेमिंग टेस्ट

OnePlus Nord CE5 (30 मिनट गेमिंग)फ्रेम रेट (औसत)फोन टेम्परेचर में बढ़ोतरीबैटरी प्रतिशत में गिरावट
BGMI44.7FPS5.8 डिग्री6 प्रतिशत
COD56.6FPS7.4 डिग्री6 प्रतिशत

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप लगा है। मोबाइल के बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.79 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Sony IMX882 मेन सेंसर दिया गया है जो एफ/2.4 अपर्चर वाले 2 मेगापिक्सल Bokeh सेंसर के साथ मिलकर काम करता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Vivo Y400 Pro 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.45 अपर्चर पर काम करता है।

वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोटोग्राफी के लिए इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस एफ/1.8 अपर्चर वाला 50 मेगापिक्सल Telephoto कैमरा दिया गया है जो Sony LYT-600 सेंसर है। इसके सपोर्ट में दूसरा 112° FOV वाला 8 मेगापिक्सल Ultra-Wide एंगल लेंस लगाया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह नया वनप्लस का फोन 16 मेगापिक्सल Sony IMX480 फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है जो एफ/2.4 अपर्चर पर काम करता है।

बैटरी

पावर बैकअप के लिए इस 5जी वीवो स्मार्टफोन को तगड़ी 5,500एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी का दावा है कि यह मोबाइल 4 साल की Battery Health के साथ आता है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने में मोबाइल फोन में 90वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। सुरक्षित चार्जिंग के लिए इसमें Smart Charging Engine 2.0 का इस्तेमाल किया गया है।

पावर बैकअप के लिए वनप्लस नोर्ड सीई5 5जी फोन को तगड़ी 7,100एमएएच बैटरी से लैस कर बाजार में उतारा गया है। कंपनी ने इसे भी 4 साल की Battery Health के साथ पेश किया है। वहीं इस बड़ी बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए Nord CE5 में 80वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है। यह मोबाइल Bypass Charging तकनीक से लैस है जो हैवी टॉस्क के दौरान चार्जिंग अडेप्टर से सीधे करंट फोन प्रोसेसर को भेजती है और बैटरी पर लोड पड़ने से बचाती है।

दोनों स्मार्टफोंस की बैटरी परफॉर्मेंस के परखने के लिए 91मोबाइल्स ने इन मोबाइल्स में कुछ अन्य टेस्ट भी किए हैं, इन्हें आप नीचे टेबल में देख सकते हैं।

बैटरी परफॉर्मेंस टेस्टVivo Y400 ProOneplus Nord CE5
पीसीमार्क बैटरी12 घंटे, 34 मिनट16 घंटे, 30 मिनट
चार्जिंग (20% से 100%)35 मिनट47 मिनट
यूट्यूब बैटरी ड्रेन (30 मिनट)4 प्रतिशत2 प्रतिशत

कौन बेहतर?

अगर आप मोबाइल फोन COD या PUBG खेलने के लिए खरीद रहे हैं तो वीवो वाई400 प्रो और वनप्लस नोर्ड सीई5 में से वनप्लस पर आंख मूंद कर भरोसा किया जा सकता है। Nord CE5 का प्रोसेसर Vivo से अधिक ताकतवर और फास्ट है। हमारे बेंचमार्क टेस्ट में वनप्लस नोर्ड का एनटूटू स्कोर भी वाई400 प्रो से तकरीबन दोगुना आया है। वहीं वनप्लस फोन में वीवो मोबाइल से एक जेनरेशन एडवांस एंड्रॉयड ओएस भी मिलता है।

प्रोसेसर की ही तरह OnePlus Nord CE5 बैटरी के मामले में भी Vivo Y400 Pro से आगे निकलता है। इस फोन की बैटरी ज्यादा लंबी चलेगी और जल्दी चार्ज भी हो जाएगी। मजे की बात है कि फोन बॉक्स में चार्जर भी साथ मिलेगा। वहीं दूसरी ओर अगर आप सेल्फी के शौकिन हैं या फिर फोन फोटोग्राफी में आपको मजा आता है, तो वीवो का कैमरा कमाल है। फोन यूआई, कैमरा फिल्टर्स व एआई मोड Vivo Y400 Pro का कैमरा Nord CE5 से कुछ बेहतर बनाते हैं।

इसी तरह वीवो वाई400 प्रो 5जी फोन की स्क्रीन भी वनप्लस नोर्ड सीई5 से बेहतर कही जाएगी। यह देखने में अटरेक्टिव है और शानदार विजुअल्स प्रदान करती है। कुल मिलाकर अगर आप तगड़ी प्रोसेसिंग पावर वाला फोन चाहते हैं तो 25 हजार से कम में OnePlus Nord CE5 आपके काम आएगा। वहीं दूसरी ओर यदि आपकी प्रेफरेंस बढिया लुक और अच्छी फोटो खींचने वाला फोन है तो, Vivo Y400 Pro आपको पसंद आएगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here