BGMI डाउनलोड लिंक हुआ आज से उपलब्ध, 29 मई से खेल सकेंगे सभी मोबाइल यूजर, यहां से करें डाउनलोड

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2023/05/bgmi-download-link-india.jpg
Highlights

Battlegrounds Mobile India (BGMI) फैंस के लिए खुशी के दिन दोबारा लौट आए हैं। PUBG Mobile के निर्माता ने आज यानी 27 मई से बीजीएमआई डाउनलोड लिंक लाइव कर दिया है। इंडियन एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर आज से इस मोबाइल गेम को अपने फोन में डाउनलोड कर सकते हैं तथा सिर्फ दो दिन बाद 29 मई से यह गेम खेलने के लिए (BGMI Game Play) उपलब्ध हो जाएगा।

BGMI Download link

भारत में बीजीएमआई अनबैन

बीजीएमआई भारत में रि-लॉन्च हो गया है जो 29 मई से खेलने के लिए उपलब्ध हो जाएगा। यह BGMI Unban कई बदलावों के साथ सामने आ सकता है। चर्चा है कि इस बार गेम प्ले और ग्राफिक्स में कई तरह के चेंज देखने को मिलेंगे। यूजर्स गेम को दिन में कुछ ही घंटे खेल पाएंगे। इसके साथ ही गेम में खून का रंग लाल से बदल कर हरा कर दिया जाएगा। इसके साथ ही वॉलेंट ग्राफिक्स को कम किया जाएगा।