आज जियो को लेकर ​मुकेश अंबानी कर सकते हैं बड़ा ऐलान

Join Us icon

सितंबर माह में मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने अपनी 4जी सेवा शुरू की थी। इसी के साथ ही कंपनी ने 31 दिसंबर तक सभी उपभोक्ताओं को वेलकम आॅफर के तहत सभी सेवाएं मुफ्त देने की घोषणा की थी। हालांकि वेलकम आॅफर के तहत दी जा रही मुफ्त सिम की अवधि 3 दिसंबर को समाप्त हो रही है। अर्थात 4 दिसंबर को यदि आप सिम लेते हैं तों वेलकम आॅफर का लाभ नहीं मिलेगा और हो सकता है कि इसके लिए आपको शुल्क भी चुकाना पड़े। परंतु इससे पहले ही कंपनी जियो उपभोक्ताओं के लिए कुछ नई घोषणाएं कर सकती है। आज दोपहर 1:30 बजे से रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन एंड मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे हैं और कंपनी इस दौरान कुछ खास घोषणाएं करने वाली है।

हालांकि पिछले कई दिनों से चर्चा है कि जियो के वेलकम आॅफर को मार्च तक कर दिया जाएगा। ऐसे में आशा है कि आज मुकेश अंबानी द्वारा इस बाबत कुछ घोषणाएं की जा कसती हैं। वहीं यदि वेलकम आॅफर को आगे जारी नहीं किया जाता है तो कंपनी जियो उपभोक्ताओं के लिए कुछ नए प्लान की घोषणा कर सकती है। खबर यह भी है कि जियो सर्विस लॉन्च के दौरान कंपनी ने जो टैरिफ प्लान बताए थे उसमें कटौती की जा सकती है। अर्थात शुल्क आधे किए जा सकते हैं।

रिजलांय जियो ने छुआ 50 मिलियन का उपभोक्ता आधार

वहीं जियो के ब्रॉडबैंड सर्विस को लेकर ​भी पिछले दिनों काफी चर्चा रही है। ऐस में आशा है कि कंपनी आज इस सर्विस से पर्दा उठा सकती है और 1जीबीपीएस इंटरनेट स्पीड वाले अपनी इस सर्विस की घोषणा की जा सकती है। यह प्लान भी जियो टैरीफ की तरह बेहद सस्ता हो सकता है।

क्या आपको भी मिला रिलांयस जियो का यह फेक बिल

कुछ दिन पहले यह भी खबर दी गई थी कि कंपनी जियो टीवी लाने वाली है और आज मुकेश अंबानी द्वारा अपने सेटअप बॉक्स की जानकारी सार्वजनिक की जा सकती है। प्राप्त सूचना के अनुसार इस बॉक्स से 44 डिवाइस कनेक्ट हो सकेंगे।

मुकेश अंबानी की यह कॉन्फ्रेंस आज दोपहर 1:30 बजे से है। इसे आप भी अपने फोन या पीसी पर देख सकते हैं। लाइव कॉन्फ्रेंस को देखने के लिए यहां क्लिक करें।