जनवरी में लॉन्च हो सकता है ब्लैकबेरी का मर्क्यूरी फोन

Join Us icon

ब्लैकबेरी का नाम आते ही सबसे पहले ज़ेहन में क्वर्टी कीपैड वाले फोन ज़ेहन में आते हैं। परंतु पिछले कुछ सालों से कपंनी टच स्क्रीन वाले फोन का निर्माण कर रही है। वहीं खबर है कंपनी फिर से क्वर्टी कीपैड पर वापसी करने वाला है। कंपनी मर्क्यूरी नाम से फोन पेश करने वाली है। जैसा कि मालूम है कंपनी ने पहले ही खबर दी है कि ब्लैकबेरी के फोन का निर्माण अब टीसीएल करेगी ऐसे में आपको यह जानकर हैरानी नहीं होगी कि ब्लैकबेरी के मर्क्यूरी फोन का निर्माण टीसीएल द्वारा किया जा रहा है।

अंत हुआ फ्रीडम 251 का, संस्थापक ने भी छोड़ी कंपनी

ब्लैकबेरी का यह फोन मर्क्यूरी नाम से अमेरिकी आॅपरेटर वेरायजन द्वारा अगले महीने लॉस वेगास में आयोजित होने वाले सीईएस ईवेंट में पेश किया जा सकता है।
क्रैकबेरी पर शेयर किए गए ट्वीट में इस फोन का मॉडल नंबर बीबीबी100 बताया गया है। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक कोई आॅफिशियल जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जनवरी के पहले सप्ताह में यह फोन लॉन्च हो सकता है।

blackberry-mercury 91Mobiles

उबरगीज़मो पर छपी खबर को आधार माना जाए तो यह फोन 3जीबी रैम और 32जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 2गीगाहर्ट्ज़ वाले आॅक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया जाएगा तथा एंडरॉयड 7.0 नुगट पर रन करेगा।

यदि आपके पास मोटो जी4 प्लस है तो मिलने वाले हैं कई दमदार फीचर्स

ब्लैकबेरी मर्क्यूरी में 2560×1440 पिक्सल रेजल्यूशन वाली 4.5 इंच की क्वॉड एचडी कर्व्ड ऐज ​डिसप्ले दी जा सकती है जिसमें क्वार्टी की-पैड दी जा रही है। फुल क्वार्टी की-पैड की स्पेस बार फिंगर प्रिंट सेंसर से लैस हो सकती है।

बीएसएनएल दे रहा है 6 रुपये में 100 रुपये का टॉकटाईम

फोन के कैमरों को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है तथा इसमें पावर बैकअप के लिए 3,400 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।