BSNL ने पेश किया खास न्यू ईयर ऑफर, यूजर्स को मिलेगा यह फायदा

Join Us icon

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) ने नए साल और क्रिसमस के मौके पर शानदार ऑफर्स की पेशकश की है। टेलीकॉम कंपनी ने घोषणा की है कि वह प्रमोशनल ऑफर के अंदर 1,999 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों तक बढ़ाएगी बता दें कि इस ऑफर की शुरुआत 25 दिसंबर से हो चुकी है।

यह ऑफर 31 जनवरी 2020 तक लाइव रहेगा। अगर आप इस ऑफर का फायद उठाना चाहते हैं तो 31 दिसंबर 2020 से पहले रिचार्ज कराना होगा। रिचार्ज करना के बाद 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की जगह 425 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा BSNL ने चुनिंदा रीचार्ज के साथ अतिरिक्त टॉक टाइम देने की जानकारी दी गई है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने पेश किया ब्रॉडबैंड प्लान, हर दिन मिलेगा 10GB डाटा

अगर बात करें BSNL Christmas and New Year ऑफर की तो 1,999 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में 425 दिनों की वैधता के साथ ही प्रतिदिन 3 जीबी डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉल और प्रतिदिन 100 एसएमएस मिलते हैं।

इतना ही नहीं इस ऑफर के अंदर कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने दो स्पेशल रीचार्ज पैक के साथ एडिशनल टॉक टाइम देगी। बीएसएनएल के 450 रुपए वाले प्लान में अब 500 रुपए टॉक टाइम मिलेगा। वहीं, 250 रुपए वाले प्लान में 275 रुपए का टॉक टाइम दिया जाएगा। यह ऑफर भी सीमित समय के लिए उपलब्ध है। 2 जनवरी 2020 के बाद यह खत्म हो जाएगा।

गौरतलब है कि BSNL ने हाल ही में अपने ग्राहकों के लिए 109 रुपये का प्रीपेड प्लान लॉन्च किया था। 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ आने वाले इस प्लान में यूजर्स को 5 जीबी डेटा और 250 मिनट रोजाना कॉलिंग मिलती है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने रिवाइज किया 666 रुपए का प्रीपेड प्लान, 3GB डेली डाटा और ये लाभ

आपको बता दें कि बीएसएनएल का एक प्लान ‘मित्रम’ पहले से बाजार में मौजूद है। 49 रुपए वाले इस प्लान में 40 रुपए का टॉक टाइम और 500 एमबी डेटा दिया जाता है। इस प्लान की वैलिडिटी 15 दिनों की होती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here