
सरकारी टेलिकॉम कंपनी BSNL ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को खुश करते हुए दो प्रीपेड प्लान्स में मिलने वाले फायदों में बड़ा बदलाव किया है। यह बदलाव सभी टेलिकॉम सर्किल्स के BSNL ग्राहकों के लिए किया गए हैं और इन बदलाव के बाद ग्राहकों को मिलने वाले लाभ में बढ़ोतरी हुई है। आपको बता दें कि कंपनी ने 1999 रुपए और 2399 रुपए वाले प्लान को रिवाइज किया है। यह बात केरल टेलिकॉमटॉक की एक रिपोर्ट में सामने आई है। आइए आगे आपको अब इन प्लान में मिलने वाले लाभ की जानकारी देते हैं।
BSNL का 2399 रुपए वाला प्लान
कंपनी ने इस प्लान की वैधता 60 दिन की बढ़ा दी है। इसका मतलब है कि अब इस रिचार्ज में 425 दिन की वैलिडिटी मिलेगी। पहले इस प्लान पर 365 दिन की वैलिडिटी मिलती थी। यह ऑफर 19 नवंबर 2021 तक के लिए वैध है। इसके अलावा बीएसएनएल के इस प्लान में हर दिन 3GB डाटा मिलता है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा
हालांकि, यह डाटा खत्म होने के बाद भी यूजर्स को 80Kbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा मिलता रहता है। प्लान में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ भी मिलेगा। साथ ही, 425 दिन के लिए EROS Now का कंटेंट मिलता है।
BSNL का 1999 रुपए वाला प्लान
BSNL के इस एनुअल प्रीपेड प्लान में वैलिडिटी 365 दिन की है। कंपनी ने इस प्लान की वैधता की जगह मिलने वाले डाटा लाभ को पहले से बढ़ा दिया है। प्लान में पहले 500 GB रेगुलर डेटा और 100GB एक्स्ट्रा डाटा प्रमोशनल ऑफर के तहत मिलता था। अब प्लान में 600GB रेगुलर डाटा मिलेगा। हाई स्पीड डेटा खत्म होने के बाद 80Kbps की स्पीड से अनलिमिटेड डाटा मिलता रहेगा। इसे भी पढ़ें: Jio से 2 गुना ज्यादा डाटा और 98 रुपए सस्ता है BSNL का ये प्लान
इसके अलावा बीएसएनएल के इस प्लान में किसी भी नेटवर्क पर फ्री कॉलिंग का फायदा मिलता है। साथ ही, हर दिन 100SMS भेजने की सुविधा मिलती है। प्लान में 60 दिन के लिए लोकधुन कंटेंट और 365 दिन के लिए EROS Now इंटरटेनमेंट सर्विस का लाभ भी दिया जा रहा है।
BSNL के इन यूजर्स को फ्री मिलेगी 4G SIM
आपको बता दें कि हाल ही में कंपनी ने फ्री 4G सिम का ऑफर पेश किया था। हालांकि, यह ऑफर केवल उन्हें यूजर्स को दिया जाएगा जो या तो दूसरे ऑपरेटर से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी के जरिए BSNL में स्विच कर रहे हैं या फिर नए बीएसएनएल ग्राहक बन रहे हैं। इसके अलावा जो भी नए व MNP यूजर्स सिम लेते हैं उन्हें पहला रिचार्ज कम से कम 100 रुपए का कराना होगा। BSNL ने ऑफिशियल तौर पर एक बयान देते हुए कहा है कि वह 1 जुलाई 2021 से 30 सितंबर 2021 तक के लिए फ्री 4G सिम कार्ड का ऑफर पेश कर रही है। इसके जरिए वे अपनी मंथली सिम सेल्स, यूजर बेस और रेवन्यू में बढ़ोतरी करना चाहती है।























