BSNL ने किया इन 7 Prepaid Plan में बदलाव, जानें यूजर्स पर क्या पड़ेगा इसका असर

Join Us icon

सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने 1 अगस्त यानी रविवार से अपने कुछ प्रीपेड मोबाइल प्लान वाउचर्स (PVs) और स्पेशल टैरिफ वाउचर्स (STVs) में बदलाव किया है। इन प्लान में बदलाव का आसर यूजर्स पर बुरा पड़ेगा या अच्छा यह आपको आगे बताया जाएगा। लेकिन, खास बात है कि इन प्लान्स की सिर्फ वैलिडिटी बदली गई है, बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसएनएल के इन प्लान में बदलाव की जानकारी keralatelecom ने दी दी है। इस वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार जिन 7 प्लान में बदलाव किया गया है उनमें 49 रुपए, 75 रुपए, और 94 रुपए वाले स्पेशल टैरिफ वाउचर और 106 रुपए, 107 रुपए, 197 रुपए, 397 रुपए के प्लान वाउचर शामिल हैं। आइए आगे आपको इन प्लान में हुए बदलाव की जानकारी देते हैं।

BSNL का 49 रुपए, 75 रुपए और 94 रुपए वाला प्लान

49 रुपए के सस्ते स्पेशल टैरिफ वाउचर में पहले 28 दिन की वैलिडिटी मिलती थी, जिसे घटाकर अब 24 दिन कर दिया गया है। बीएसएनएल के इस प्लान का इस्तेमाल प्रीपेड ग्राहकों वैलिडिटी बढ़ाने के लिए भी कर सकते हैं। प्लान में 45 पैसे/मिनट की कॉल रेट, 2 जीबी डाटा और टोटल 100 एसएमएस मिलते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio से 2 गुना ज्यादा डाटा और 98 रुपए सस्ता है BSNL का ये प्लान

BSNL SMS Fraud alert in india fake kyc

इसके अलावा 75 रुपए के रिवाइज्ड BSNL प्लान में ग्राहकों को 50 दिन की वैलिडिटी के साथ किसी भी नेटवर्क पर 100 मुफ्त कॉलिंग मिनट, 2 जीबी फ्री डाटा और फ्री BSNL ट्यून्स का फायदा मिलता है। दूसरी ओर 94 रुपए के प्लान में 60 दिन की वैलिडिटी के साथ किसी भी नेटवर्क पर 100 मुफ्त कॉलिंग मिनट, 3 जीबी फ्री डाटा और फ्री BSNL ट्यून्स का फायदा मिलता है।

BSNL का 106 रुपए और 107 रुपए वाला प्लान

इन प्लान में पहले 100 दिन की वैलिडिटी मिलती थी, जिसे अब घटाकर 84 दिन कर दिया गया है। इसके साथ ही 100 मुफ्त कॉलिंग मिनट, 3 जीबी फ्री डेटा और फ्री BSNL ट्यून्स का फायदा दिया जा रहा है। अंतर की बात करें तो 106 रुपये के प्लान में मिनट खत्म होने के बाद वॉइस कॉलिंग चार्ज प्रति सेकेंड और 107 रुपये में वॉइस कॉलिंग चार्ज प्रति मिनट के हिसाब से लिया जाता है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने यूजर्स को दिया शानदार तोहफा, अब इन प्लान्स में मिलेगा ज्यादा फायदा

BSNL offering free sim card know how to avail benefits

BSNL का 197 रुपए और 397 रुपए वाला प्लान

अगर बात करें 197 रुपए के प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 2 जीबी डाटा, रोज 100 एसएमएस, और Zing Music ऐप का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 150 दिन की हैं। हालांकि, प्लान में मिलने वाले लाभ सिर्फ 18 दिन में ही मिलता है।

इसके अलावाा 397 रुपए के प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, रोज 2 जीबी डाटा, डेली 100 एसएमएस और बीएसएनएल ट्यून्स का फ्री सब्सक्रिप्शन मिलता है। प्लान की वैलिडिटी 300 दिन की हैं, लेकिन लाभ सिर्फ शुरू के 60 दिन ही मिलता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here