BSNL ने रिवाइज किए तीन प्लान्स, जानें अब कितना मिलेगा डाटा

टेलिकॉम सेक्टर में प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देने वाली सरकारी कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) काफी समय से नए प्लान पेश करने के साथ ही अपने कई प्रीपेड प्लान्स को रिवाइज कर रही है। इसी तरह कंपनी ने एक बार फिर अपने तीन नए प्लान्स को पेश किया है। BSNL ने 74 रुपए, 75 रुपए और 153 रुपए के प्लान्स को तमिलनाडु, केरल और चेन्नई सर्कल के लिए रिवाइज किया है।
कंपनी द्वारा पहले भी कई प्लान्स में इसी तरह बदलाव किए जा चुके हैं। बीएसएनएल के ये तीनों प्लान 180 दिनों की वैधता के साथ आते हैं। रिवाइज किए जाने के बाद इस प्लान्स की वैधता को आधा कर दिया गया है। इस रिविजन के बाद प्लान्स की वैधता 90 दिनों की हो जाएगी। वैलिडिटी के अलावा इन प्लान्स में मिलने वाले बेनिफिट्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने पेश किया खास न्यू ईयर ऑफर, यूजर्स को मिलेगा यह फायदा
अगर बात करें BSNL के 74 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की तो इस इसमें यूजर्स को 2 जीबी हाईस्पीड डाटा और 100 कॉलिंग मिनट मिलेंगे। कॉलिंग मिनट का इस्तेमाल यूजर्स द्वारा किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए किया जा सकेगा।
वहीं, दूसरी ओर 75 रुपए के प्लान में 10 जीबी कुल डाटा मिलेगा। वहीं, इस प्लान में डाटा के अलावा यूजर्स को 500 एसएमएस का लाभ भी मिलेगा जो बिल्कुल फ्री होंगे। इतना ही नहीं कंपनी के 153 रुपए वाले प्रीपेड प्लान में 1.5 जीबी डाटा और प्रतिदिन 100 एसएमएस ऑफर करती है। वहीं, इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग बेनिफिट्स भी दिया जा रहा है। इसे भी पढ़ें: BSNL ने पेश किया ब्रॉडबैंड प्लान, हर दिन मिलेगा 10GB डाटा
कुछ समय पहले BSNL ने घोषणा की है कि वह प्रमोशनल ऑफर के अंदर 1,999 रुपए वाले प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी 60 दिनों तक बढ़ाएगी बता दें कि इस ऑफर की शुरुआत 25 दिसंबर से हो चुकी है।
यह ऑफर 31 जनवरी 2020 तक लाइव रहेगा। रिचार्ज करना के बाद 1,999 रुपये वाले प्रीपेड प्लान में ग्राहकों को 365 दिनों की जगह 425 दिनों की वैधता मिलेगी। इसके अलावा BSNL ने चुनिंदा रीचार्ज के साथ अतिरिक्त टॉक टाइम देने की जानकारी दी गई है।