BSNL SIM Card ऑनलाइन कैसे मंगाएं, जानें यहां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/08/BSNL-sim-kaise-order-kare.jpg

भारत संचार नगम लिमिटेड (BSNL) नए 4G टावर लॉन्च के साथ जियो और एयरटेल को कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। बीएसएनएल अपने नए 4जी टावरों को जरूरी अपग्रेड करने के साथ 5जी सेवाएं भी शुरू करने की योजना बना रहा है। हाल ही में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि 80,000 टावर अक्टूबर के अंत तक और बाकी 21,000 टावर अगले साल मार्च तक लगाए जाएंगे यानी मार्च 2025 तक 4जी नेटवर्क के एक लाख टावर लगाए जाएंगे। साथ ही, 5G सेवाओं के लिए टावरों में आवश्यक बदलाव करने का काम भी चल रहा है। अगर आप निजी कंपनियों के मंहगे रिचार्ज प्लान की जगह बीएसएनएल का किफायती प्लान लेने की योजना बना रहे हैं, तो आइए आपको बताते हैं कैसे घर बैठे BSNL SIM Card ऑनलाइन ऑर्डर (BSNL sim kaise order kare) कर सकते हैं।

BSNL SIM ऑनलाइन ऐसे करें ऑर्डर

BSNL SIM कार्ड को ऑनलाइन ऑर्डर करना आसान है। यहां हम आपको बीएसएनएल 4जी सिम (BSNL 4G SIM) ऑनलाइन ऑर्डर करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका बताने जा रहे हैंः

स्टेप-1: बीएसएनएल सिम कार्ड को ऑनलाइन ऑर्डर करने के लिए आपको सबसे पहले https://prune.co.in/ साइट पर विजिट करना है।
स्टेप-2: वेबसाइट ओपन करने के बाद होम स्क्रीन पर ही Buy SIM Card का विकल्प दिखाई देगा, जिस पर आपको टैप करना है।


स्टेप-3: इसके बाद आपको कंट्री नाम का चयन करना होगा। यहां पर इंडिया सलेक्ट करने के बाद Choose Operator वाले सेक्शन में आपको BSNL को सलेक्ट करना होगा।



स्टेप-4:
अब अपनी पसंद का पहला रिचार्ज कूपन (FRC) प्लान चुनें। विकल्प स्क्रीन के दायीं ओर दिखाई देंगे।
स्टेप-5: फिर अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ओटीपी, ईमेल पता और डिलीवरी डिटेल दर्ज करें।


स्टेप-6: ऑर्डर प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपका बीएसएनएल 4जी सिम अब ऑन-द-स्पॉट एक्टिवेशन और डोरस्टेप केवाईसी के साथ आपके घर पर डिलीवर कर दिया जाएगा।

नोट: बीएसएनएल के लिए यह सेवा वर्तमान में केवल हरियाणा (गुरुग्राम) और उत्तर प्रदेश (गाजियाबाद) में उपलब्ध है।

बीएसएनएल सिम कैसे एक्टिवेट होगा

बीएसएनएल सिम कार्ड खरीदने के बाद उसे एक्टिवेट करना आसान है। बीएसएनएल नंबर को चालू करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप का पालन करना होगाः

बीएसएनएल प्रीपेड सिम कनेक्शन

यदि आपने बीएसएनएल प्रीपेड कनेक्शन का विकल्प चुना है, तो आपका सिम कार्ड डिलीवरी के 20-30 मिनट के भीतर सक्रिय हो जाएगा। आपको बस अपने मोबाइल फोन में सिम कार्ड डालना है और सिग्नल आने का इंतजार करना है। उसके बाद बीएसएनएल ऑपरेटर को नीचे दिए गए नंबर डायल करके टेली-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को कंप्लीट करना होगाः

बीएसएनएल पोस्टपेड सिम कनेक्शन

एमएनपी

BSNL ने लॉन्च किए नए 4जी टावर

बीएसएनएल ने आखिरकार पूरे देश में 15,000 4G टावरों के मेगा-लॉन्च के साथ अपनी हाई-स्पीड 4G सेवाएं लॉन्च कर दी हैं। कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह बीएसएनएल के लिए महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, क्योंकि यह अब पूरे देश में सुपरफास्ट कनेक्टिविटी प्रदान कर सकती है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि लगभग 80,000 टावर अक्टूबर के अंत तक और शेष 21,000 टावर मार्च 2025 तक लगाए जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप 2025 तक कुल एक लाख 4जी नेटवर्क टावर लगाए जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, 4G टावरों के सफल समापन के बाद कंपनी अपने यूजर्स को 5G सेवाएं प्रदान करने पर भी काम कर रही है। हालिया टैरिफ बढ़ोतरी के बाद यूजर्स Jio, Airtel और Vi से बीएसएनएल पर स्विच कर रहे हैं। बता दें कि बीएसएनएल ने जुलाई 2024 में 217,000 नए कनेक्शन जोड़कर आंध्र प्रदेश में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

सवाल-जवाब (FAQs)

सिम के लिए किसी डॉक्यूमेंट की जरूरत पड़ेगी?

आपका आधार कार्ड आपकी केवाईसी प्रक्रिया के लिए अनिवार्य होगा, जो नई सिम एक्टिवेशन प्रक्रिया के दौरान आवश्यक प्राथमिक पहचान प्रमाण के रूप में काम करेगा।

मैं अपनी पसंद का नंबर कैसे प्राप्त कर सकता हूं?

एयरटेल और वीआई के लिए आप https://prune.co.in/buy-premium-number/prepatti/ पर विजिट कर सकते है। यहां आपको सभी उपलब्ध विकल्प और उनकी संबंधित कीमतें मिलेंगी। आप अपना नंबर चुन सकते हैं और भुगतान कर सकते हैं। सिम 90 मिनट के अंदर आप तक पहुंच जाएगी। हालांकि जियो और बीएसएनएल के लिए विकल्प डिलीवरी पार्टनर द्वारा एक्टिवेशन के समय प्रदर्शित किए जाएंगे।

मैं अपना वर्तमान नंबर किसी अन्य ऑपरेटर में कैसे पोर्ट कर सकता हूं ?

Prune के साथ अपना नंबर पोर्ट करना आसान है। आप https://prune.co.in/port-number जाएं और उस ऑपरेटर का चयन करें जिस पर आप स्विच करना चाहते हैं। इसके बाद अपना पहला रिचार्ज प्लान (एफआरसी) चुनें। फिर अपना डिटेल जैसे कि नाम, नंबर, ईमेल, पता दर्ज करें। इसके बाद यूपीआई, नेटबैंकिंग या डेबिट/क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अपना भुगतान करके अपने ऑर्डर की पुष्टि करें।

क्या सिम कार्ड 4जी/5जी नेटवर्क के साथ संगत है?

वर्तमान में केवल Jio और Airtel ही 5G कनेक्टिविटी की पेशकश कर रहे हैं। यदि आपका डिवाइस 5G नेटवर्क को सपोर्ट करता है, तो आप 5G अन्यथा 4G नेटवर्क पर स्ट्रीमिंग करेंगे। हालांकि वीआई और बीएसएनएल सिम 4जी और 3जी नेटवर्क के साथ आते हैं।

मेरा सिम कब सक्रिय होगा?

एक बार केवाईसी हो जाने के बाद एक्टिवेट होने का समय कनेक्शन टाइप के आधार पर अलग-अलग होगा। यदि आप प्रीपेड सिम चुनते हैं, तो आप उम्मीद कर सकते हैं कि यह 20-30 मिनट के भीतर सक्रिय हो जाएगा। हालांकि बीएसएनएल प्रीपेड कनेक्शन में थोड़ा अधिक समय लग सकता है। पोस्ट पेड कनेक्शन को सक्रिय होने में 72 घंटे तक का समय लग सकता है। एमएनपी को सक्रिय होने में 3 से 7 दिन लग सकते हैं, क्योंकि इसमें आपके मौजूदा नंबर को ऑपरेटर से दूसरे ऑपरेटर नेटवर्क पर स्थानांतरित करना शामिल है।

मैं अपना ऑर्डर कैसे कैंसिल कर सकता हूं?

अपना ऑर्डर रद्द करने के लिए साइट के मेन में जाना होगा। फिर प्रोफाइल सलेक्ट करना होगा। इसके बाद यहां ऑर्डर वाले विकल्प पर जाएं। फिर कैंसिल ऑर्डर पर क्लिक करें।