Hero Eddy : जानें हीरो के सस्ते और स्टाइलिस बैटरी स्कूटी के बारे में सबकुछ

Join Us icon

टू व्हीलर सेग्मेंट में Hero का नाम काफी आगे है। कंपनी बाइक सेक्सन में नंबर एक है। वहीं अब बैटरी स्कूटी में भी हीरो अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रहा है। हाल में कंपनी द्वारा लो स्पीड सेग्मेंट में सस्ते Electric Scooter, Hero Eddy (बैटरी वाली स्कूटी) को पेश किया गया है। इस स्कूटी को उन यूजर्स के को ध्यान में रख कर डिजाइन किया गया है जो लो बजट में बिना लाइसेंस वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं। इस बैटरी स्कूटी का उपयोग आप कम दूरी तय करने के लिए कर सकते हैं। हालांकि आसपास के सफर के लिए इसे काफी अच्छा कहा जा सकता है। आगे हमने आपको Hero Electric Scooter Eddy के टॉप फीचर्स और स्पेसिकेशन्स के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।

हीरो एडी की कीमत और उपलब्धता

हीरो एडी को 72,000 रुपये (सब्सिडी से पहले एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश पिछले महीने पेश किया गया था। इस स्कूटर की खास बात है कि इसके लिए राइडर को किसी प्रकार के रजिस्ट्रेशन व ड्राइविंग लाइसेंस की जरुरत नहीं है क्योंकि यह लो स्पीड वाला ई-स्कूटर है। इसे भी पढ़ें: Ola S1 Pro और Bajaj Chetak के बीच मचा घमासान, जानें कम कीमत में कौनसा Electric Scooter देगा ज्यादा लंबी रेंज

Hero Eddy Launched in India for Just Rs 72,000 Check Features

Hero Eddy लो-स्पीड ई-स्कूटर दो कलर – येलो और लाइट ब्लू में आता है। हालांकि, फिलहाल इसकी उपलब्धता के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, ऑनलाइन बुकिंग भी फिलहाल उपलब्ध नहीं है और हीरो इलेक्ट्रिक की वेबसाइट पर इसके लिए ‘कमिंग सून’ इंडिकेटर दिखाई दे रहा है।

Hero Eddy specifications

रेंज और टॉप स्पीड

Hero Eddy को कंपनी ने कम शक्ति वाले इलेक्ट्रिक स्कूटरों की कैटेगरी में पेश किया है। वहीं, हीरो एडी अपनी 25 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है, जिसके कारण सड़कों पर इसे चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस या वाहन रजिस्ट्रेशन की आवश्यकता नहीं है। साथ ही कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर से 85 किमी रेंज प्राप्त की जा सकती है। कुल मिलकार कहें तो हीरो एडी को खासतौर उन कम्यूटर के लिए बेहतर है जो आस-पास घर के छोट-मोटे काम करते हैं।

बैटरी और चार्जिंग

Hero Eddy में 51.2V / 30Ah बैटरी दी गई है जो कि इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है। बैटरी को एक बार चार्ज कर 85km की रेंज प्राप्त की जा सकती है। वहीं,Hero Electric का दावा है कि इस बैटरी वाली स्कूटी को फुल चार्ज करने में लगभग 4 से 5 घंटे का समय लगता है।

Hero Eddy Launched in India for Just Rs 72,000 Check Features

परफॉर्मेंस

इसमें 250W ब्रशलेस डीसी मोटर (BLDC) से 51.2V / 30Ah बैटरी पैक के साथ 25 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड कोई शादार परफॉर्मेंस नहीं देती। लेकिन, Hero Eddy का कॉम्पैक्ट और लाइटवेट हबोना इसे खास बनाता है। इसे भी पढ़ें: 160KM की रेंज वाले Electric Scooter की 5 खास बातें, जानें यहां
कॉम्पैक्ट और लाइटवेट वाले इस ई-स्कूटर से आसानी से खराब सड़कों से निपटा जा सकता है। कंपनी ने इसे बेहतर बनाने के लिए इसमें 90 सेक्शन 12-इंच के अलॉय व्हील्स दिए हैं। आगे के पहिये टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन और डुअल शॉक रियर सस्पेंशन पर लगे हैं। वाहन को दोनों सिरों पर ड्रम ब्रेक मिलते हैं।

लेटेस्ट वीडियो

फीचर्स

हीरो एडी में एमआईडी के साथ एक डिजिटल डैशबोर्ड, फाइंड माई बाइक फीचर, ब्लूटूथ आधारित लॉकिंग सिस्टम, फॉलो मी लाइट्स और एक रिवर्स मोड है। इसके अलावा इसमें फाइंड माई बाइक फीचर है जो कि हॉर्न और लाइट को फ्लैश करता है जिससे राइडर को पार्किंग में वाहन का पता लगाने में मदद मिलती है जबकि फॉलो मी लाइट अंधेरे पार्किंग क्षेत्र में मदद करती है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here