जियो ने पेश किया Work From Home पैक, मिलेगा 102 जीबी डाटा

Join Us icon

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देशभर में लोग में रहने को मजबूर हैं। वहीं, कई कंपनियां ऐसे टाइम पर अपने कर्मचारियों को ‘वर्क फ्रॉम होम’ करने को कहा है। इसी को देखते हुए अब रिलायंस जियो ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ कर रहे लोगों के लिए नया पैक लॉन्च किया है।

इस रिचार्ज का दाम 251 रुपये है। Jio के इस रिचार्ज को ‘Work From Home Pack’ नाम दिया गया है। इससे पहले BSNL, Airtel और कुछ ब्रॉडबैंड कंनियों ने भी वर्क फ्रॉम होम कर रहे यूजर्स के लिए नए प्लान की पेशकश की थी।
jio-work-from-home-recharge
अगर बात करें जियो के ‘Work From Home Pack’ की तो इस प्लान की कीमत 251 रुपए है और यह पैक सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए पेश किया गया है। इस पैक में ग्राहकों को 2 जीबी डाटा हर दिन मिलेगा। हालांकि, 2 ब जीबी डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64 kbps हो जाएगी। साथ ही इस पैक की वैलिडिटी 51 दिन है। इसे भी पढ़ें: क्या आप भी हैं वर्क फ्रॉम होम, ये कंपनियां दे रही हैं अनलिमटेड डाटा और कई खास ऑफर

आपको यहां बता दें कि इस पैक में कंपनी के वॉइस कॉल और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी। बता दें कि कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम ऑप्शऩ दे रही हैं। इस तरीके को अपनाकर लोग coronavirus को रोकनने का प्रयास कर रहे हैं।

बता दें कि हाल ही में टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को तोहफा देते हुए अपने सस्ते प्रीपेड प्लान्स में डबल डाटा देने की पेशकश की थी। कंपनी ने 11 रुपए, 21 रुपए, 51 रुपए और 101 रुपए वाले डाटा वाउचर को अपग्रेड किया था। हालांकि, इस लिस्ट में आने वाले 251 रुपए वाले वाउचर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस वाउचर में पहले वाले बेनिफिट ही मिलेंगे। इसे भी पढ़ें: Jio यूजर्स को मिला तोहफा, इन सस्ते प्लान्स में मिलेगा डबल डाटा और नॉन जियो नंबर्स पर 1000 मिनट

रिलायंस जियो के 11 रुपए वाले डाटा वाउचर में पहले कंपनी द्वारा 400MB डाटा मिलता था। लेकिन, बदलाव के बाद इस प्लान में 800MB डाटा के साथ 75 मिनट जियो से नॉन जियो कॉलिंग मिनट मिलता है। वहीं, 21 रुपए वाले डाटा वाउचर में पहले कंपनी 1 GB डाटा देती थी। लेकिन, अब 2 GB डाटा दिया जा रहा है। वहीं, प्लान में नॉन जियो नेटवर्क पर 200 कॉलिंग मिनट मिल रहे हैं।

इसके अलावा 51 रुपए वाले डाटा वाउचर में पहले कंपनी 3GB डाटा देती थी। लेकिन, अब इस वाउचर में 6 GB का डाटा मिलता है। इसके अलावा वाउचर में जियो टू नॉन जियो नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए 500 मिनट मिलते हैं। वहीं, 101 रुपए वाले डाटा प्लान में कंपनी पहले 6 GB डाटा ऑफर करती थी अब कंपनी इसमें 12 GB डाटा ऑफर कर रही है। साथ ही नॉन जियो नंबर्स पर कॉलिंग के लिए 1000 मिनट मिलते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here