जानें रिलायंस जियो के नए प्लान के बारे में सबकुछ और क्या है प्राइम मेंबरशिप

रिलायंस जियो उपभोक्ताओं के लिए आज बहुत बड़ी खबर आई है। कंपनी ने नए प्लान की घोषणा कर दी है जहां हैप्पी न्यू ईयर आॅफर खत्म होने के बाद कंपनी ने शुल्क ऐलान कर दिया है। कंपनी ने नए प्राइम मेंबरशिप प्लान के साथ डाटा सेवाओं का भी ऐलान किया है। ऐसे में उपभोक्ता के लिए यह जानना जरूरी है कि नया प्लान क्या है और प्राइम यूजर को क्या फायदा मिलेगा। आगे हमने जियो के इस प्लान के बारे में विस्तार से बताया है।
क्या प्राइम मेंबरशिप प्लान
रिलायंस जियो ने अपने पुराने जियो सब्सक्राइबर के लिए प्राइम मेंबरशिप प्लान लॉन्च किया है।
इस प्लान के तहत उपभोक्ता 99 रुपये चुकाकर एक साल के लिए जियो प्राइम मेंबर बन सकते हैं। प्राइम मेंबर की वैधता 31 मार्च 2018 तक होगी।
प्राइम मेंबरशिप एक साल के लिए होगी जहां जियो प्राइम मेंबर को बेहद की कम कीमत पर डाटा सेवाओं का लाभ मिलेगा।
4जी फोन की खरीदारी से पहले इन 5 बातों का जरूर रखें ख्याल
जियो प्राइम मेंबरशिप के लिए 1 मार्च से 31 मार्च तक ही आप अप्लाई कर सकते हैं। आप प्राइम मेंबरशिप जियो स्टोर, जियो के साइट या माई जियो ऐप से ले सकते हैं।
हैप्पी न्यू ईयर आॅफर के तरह आप 31 मार्च तक सभी सेवांए मुफ्त होंगी। 1 अप्रैल से कंपनी शुल्क लेगी।
प्राइम मेंबर 303 रूपये में एक माह के लिए जियो सर्विस को रिचार्ज करा सकते हैं। अर्थात 10 रुपये रोज के हिसाब से सेवाओं का उपयोग किया जा सकता है। इसमें हर रोज 1जीबी डाटा प्राप्त होगा। 1जीबी खत्म हो जाने पर डाटा स्पीड कम हो जाएगी जबकि आप अतिरिक्त पैक से रिचार्ज कर सकते हैं।
जियो के किसी भी सेवा में सभी तरह के आउट गोइंग और इन कमिंग कॉल फ्री होगी।
पांच फोन जिन पर मिल रही है भारी छूट
जो जियो मेंबर नहीं हैं
यदि जो रिलायंस जियो के प्राइम मेंबर नहीं हैं उनके लिए कंपनी का पुराना आॅफर चलेगा। कंपनी ने इसके लिए एक 19 रुपये का प्लान दिया है इसमें 100 एमबी 4जी डाटा का उपयोग कर सकेंगे। हालांकि यह प्लान सिर्फ एक दिन के लिए ही वैध होगा।
वहीं दूसरा प्लान 129 रुपये का है। यह 7 दिनों के लिए वैध है और इसमें 750 एमबी 4जी मोबाइल डाटा मिलेगा। तीसरा प्लान 149 रुपये का है यह प्लान 28 दिनों के लिए वैध है और 300 एमबी डाटा का उपयोग कर पाएंगे।
इसी तरह 299 रुपये के इस प्लान में आप 2जीबी 4जी मोबाइल डाटा का उपयोग कर सकते हैं। यह प्लान 21 दिनों के लिए वैध होगा।
499 रुपये के प्लान में आपको 4जीबी 4जी मोबाइल डाटा मिलेगा और यह 28 दिनों तक वैध है।
999 रुपये के प्लान में आपको 10जीबी मोबाइल 4जी डाटा मिलेगा। इसी तरह 1,499 रुपये में 20जीबी, 2,499 रुपये में 35जीबी, 3,999 रुपये में 60जीबी और 4,999 रुपये में 75जीबी 4जी डाटा 4जी मोबाइल डाटा मिलेगा।