एक्सक्लूसिव: सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का 360 वीडियो, लॉन्च से पहले देखें कैसा है यह फोन

Join Us icon

अभी कुछ माह पहले ही सैमसंग ने गैलेक्सी एस8 और एस8 प्लस को भारत में लॉन्च किया था। हालांकि गैलेक्सी नोट 7 के बुरे अनुभव के बाद भी लोगों ने इन्हें काफी पसंद किया। वहीं सैमसंग के एक और फ्लैगशिप फोन की चर्चा भी अब जोरों पर है। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को लेकर पिछले कई माह से कयास लगाए जा रहे हैं। इस फोन के बारे में अब तक कई खबरें आ चुकी हैं। परंतु आज हम आपके लिए कुछ एक्सक्लूसिव लेकर आए हैं जहां आप सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 का 360 रेंडर वीडियो देख सकते हैं। इसके साथ ही हमनें फोटोज भी शेयर किए हैं। हमनें यह वीडियो प्रमुख टिप्सर आॅनलिक्स के साथ मिलकर शेयर किया है।

जैसा कि पहले से ही खबर जारी है कि गैलेक्सी नोट 8 में डुअल कैमरा होगा। हालांकि अब तक मिली जानकारी के अनुसार गैलेक्सी सी10 कंपनी का पहला फोन होगा जिसे डुअल कैमरे के साथ पेश किया जा सकता है लेकिन नोट के बारे में भी यह खुलासा पहले ही किया जा चुका है। आज लीक किए गए फोटो में आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि फोन में दोहरा कैमरा दिया गया है। कैमरे का प्लेसमेंट हॉरिजेंटल है। इसमें आप स्पष्ट रूप से देख सकते हैं कि एक कैमरा बड़े लेंस के साथ उपलब्ध है।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 के डायमेंशन की बात की जाए तो यह 162.4 x 62.4 x 8.4एमएम है। हालांकि कैमरे के साथ यदि आप जोड़ते हैं तो 9.5एमएम है। रेंडर में आप देख सकते हैं इस फोन में भी एस8 की तरह बेजल लेस डिजाइन है। वहीं फोन के मुख्य पैनल पर फ्रंट कैमरा दिया गया है जिसके साथ में आप सेंसर्स देख सकते हैं। वहीं इस फोन में गैलेक्सी एस8 की तरह ही आईरिश स्कैनर भी मिलेगा।

डाटा व कनेक्टविटी की बात करें तो इसमें आपको यूएसबी टाइप-सी मिलेगा। इसके साथ ही 3.5-एमएम का आॅडियो जैक दिया गया है। पिछे कैमरे साथ ही आपको फिंगरप्रिंट सेंसर देखने को मिलेगा।

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 को 6.3-इंच की स्क्रीन के साथ पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही फोन में सुपरएमोलेड डिसप्ले देखने को मिलेगा। खबर के अनुसार गैलेक्सी नोट 8 को स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है या फिर यह एक्सनोस 8895 चिपसेट पर पेश किया जा सकता है। हालांकि कैमरे को लेकर यह साफ नहीं है कि इसमें 12-मेगापिक्सल का सेंसर होगा या फिर ​कुछ और। जहां तक बैटरी बैकअप की बात है तो नोट 8 में आपको 3,300 एमएमएच की बैटरी देखने को मिल सकती है।