15,000 रुपये से कम वाले गेमिंग फोन, यहां देखें प्राइस लिस्ट और फीचर

Join Us icon

मोबाइल गेमिंग का शौक रखने वालों के लिए 15,000 रुपये से कम की रेंज में कई शानदार स्मार्टफोन उपलब्ध हैं, जो गेमिंग के लिए जरूरी पावरफुल प्रोसेसर, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ प्रदान करते हैं। इन फोन पर आप BGMI, Free Fire Max और Call of Duty जैसे गेम्स भी खेल सकते हैं। साथ ही, इनमें अच्छे कैमरा फीचर्स भी हैं, जो फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए आदर्श हैं। इस आर्टिकल में हमने 15,000 रुपये से कम की रेंज में आने वाले टॉप गेमिंग फोन को शामिल किया है। आइए जान लेते हैं इनके फीचर और प्राइस के बारे में विस्तार सेः

Vivo T4X

प्राइस: 13,999 रुपये (6GB+128GB)
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300

Vivo T4X

15,000 रुपये से कम की रेंज में गेमिंग फोन खरीदने की सोच रहे हैं, तो Vivo T4X एक विकल्प हो सकता है। इसमें 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे गेमिंग के दौरान स्मूथ और बेहतर विजुअल्स मिलते हैं। फोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपेंडेबल) है, जो गेमिंग के लिए उपयुक्त हो सकता है। कैमरा की बात करें, तो 50MP (वाइड एंगल) + 2 MP (डेप्थ) रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ शार्प फोटो और 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग देता है, जबकि 8 MP फ्रंट कैमरा Full HD @30fps वीडियो के लिए उपयुक्त है। इसके साथ 6500mAh की बैटरी और 44W फ्लैश चार्जिंग मिलती है। यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट डिजाइन के साथ आता है। यह फोन उन गेमर्स के लिए एक विकल्प हो सकता है, जो हाई रिफ्रेश रेट और लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं।

iQOO Z10x

प्राइस: 13,498 रुपये (6GB+128GB)
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300

iQOO Z10x

इस प्राइस रेंज में iQOO Z10x भी एक गेमिंग विकल्प हो सकता है। इसमें 6.72 इंच का LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में कंपनी ने MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर, 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज (नॉन-एक्सपेंडेबल) दिया है, जो गेम्स को बिना लैग के चलाता है। कैमरा फीचर की बात करें, तो 50MP (वाइड एंगल) + 2 MP (डेप्थ) रियर कैमरा रिंग LED के साथ शानदार फोटो और 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग देता है, जबकि 8MP फ्रंट कैमरा Full HD @30fps वीडियो के लिए उपयुक्त है। इसके साथ फोन में आपको 6500mAh की बैटरी और 44W फ्लैश चार्जिंग मिलती है। डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट डिजाइन के साथ आता है, जो इसे टिकाऊ बनाता है। यह फोन उन गेमर्स के लिए अच्छा है, जो हाई रिफ्रेश रेट और पावरफुल परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Redmi Note 14 SE

प्राइस: 14,999 रुपये (6GB+128GB)
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7025 Ultra

Redmi Note 14 SE

Xiaomi Redmi Note 14 SE एक शानदार विकल्प हो सकता है। इसमें 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे गेमिंग के दौरान वाइब्रेंट विजुअल्स मिलते हैं। फोन में MediaTek Dimensity 7025 Ultra प्रोसेसर, 6GB रैम और 128GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपेंडेबल) है, जो गेमिंग के लिए बेहतर हो सकता है। कैमरा की बात करें, तो 50MP (वाइड एंगल, 10x डिजिटल जूम) + 8MP (अल्ट्रा-वाइड) + 2MP (मैक्रो) ट्रिपल रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ शार्प फोटो और Full HD @30fps वीडियो देता है, वहीं 20MP फ्रंट कैमरा सेल्फी और Full HD @30fps वीडियो के लिए बेहतरीन है। इसके साथ 5110mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। इसमें गोरिल्ला ग्लास 5 और डस्ट/वॉटर रेसिस्टेंट डिजाइन है। इयह फोन उन गेमर्स के लिए अच्छा है, जो हाई रिफ्रेश रेट और AMOLED डिस्प्ले चाहते हैं।

POCO M7 Plus

प्राइस: 13,999 रुपये (6GB+128GB)
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3

POCO M7 Plus

POCO M7 Plus में 6.9 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे गेमिंग के दौरान अल्ट्रा-स्मूथ चलता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर, 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपेंडेबल) है, जो गेमिंग के लिए अच्छा हो सकता है। कैमरा फीचर में 50MP (वाइड एंगल) रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ अच्छी फोटो और Full HD @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग देता है, जबकि 8 MP फ्रंट कैमरा स्क्रीन फ्लैश के साथ Full HD @30fps वीडियो के लिए उपयुक्त है। इसके साथ 7000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है। गोरिल्ला ग्लास 3 और डस्ट/वॉटर रेसिस्टेंट डिजाइन है। यह फोन उन गेमर्स के लिए अच्छा है, जो हाई रिफ्रेश रेट और बड़ी बैटरी चाहते हैं।

Tecno Pova 7 5G

प्राइस: 14,999 रुपये (8GB+128GB)
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300 Ultimate

Tecno Pova 7 5G

Tecno Pova 7 5G में 6.78 इंच का LTPS IPS डिस्प्ले है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जो गेमिंग के लिए इस प्राइस रेंज में बेहतर हो सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर, 8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपेंडेबल) है। कैमरा में 50MP (वाइड एंगल) रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ शार्प फोटो और 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग देता है, जबकि 13 MP फ्रंट कैमरा 4K @30fps वीडियो के लिए उपयुक्त है। इसके साथ 6000mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिलती है। डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट डिजाइन है। यह फोन उन गेमर्स के लिए अच्छा है, जो हाई रिफ्रेश रेट और बेहतर परफॉर्मेंस चाहते हैं।

Infinix Note 50X

प्राइस: 11,499 रुपये (6GB+128GB)
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 7300 Ultimate

Infinix Note 50X

इस प्राइस रेंज में यह भी एक विकल्प हो सकता है। Infinix Note 50X में 6.67 इंच का IPS LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है, जिससे गेमिंग के दौरान स्मूथ विजुअल्स मिलते हैं, हालांकि HD+ रिजॉल्यूशन थोड़ा कम लग सकता है। फोन में MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर, 6GB/8GB रैम और 128GB स्टोरेज (1TB तक एक्सपेंडेबल) है, जो गेम्स को बिना लैग के चलाता है। कैमरा की बात करें, तो 50MP (वाइड एंगल, 10x डिजिटल जूम) रियर कैमरा डुअल LED फ्लैश के साथ शार्प फोटो और 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग देता है, जबकि 8MP फ्रंट कैमरा LED फ्लैश के साथ 2K @30fps वीडियो के लिए उपयुक्त है। इसके साथ 5500mAh की बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग v3.0 मिलती है। यह डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट डिजाइन के साथ आता है। यह फोन उन गेमर्स के लिए अच्छा है, जो हाई रिफ्रेश रेट और एक्सपेंडेबल स्टोरेज चाहते हैं।

Xiaomi Redmi 15

प्राइस: 14,999 रुपये (6GB+128GB)
प्रोसेसर: Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3

Redmi 15 5G

Xiaomi Redmi 15 इस प्राइस रेंज में लेटेस्ट फोन है, जो 6.9 इंच IPS LCD डिस्प्ल और 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। फोन में Qualcomm Snapdragon 6s Gen 3 प्रोसेसर, 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज (2TB तक एक्सपेंडेबल) है, जो सामान्य गेमिंग के लिए बढ़िया है। कैमरा की बात करें, तो फोन में 50MP (वाइड एंगल) रियर कैमरा LED फ्लैश के साथ अच्छी फोटो और Full HD @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग देता है, जबकि 8 MP फ्रंट कैमरा Full HD @30fps वीडियो के लिए उपयुक्त है। इसके साथ 7000mAh की बैटरी और 33W फास्ट चार्जिंग मिलती है। डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट डिजाइन है। यह फोन उन गेमर्स के लिए अच्छा है, जो हाई रिफ्रेश रेट और बड़ी बैटरी चाहते हैं।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here