Garmin Venu 2 और Venu 2S स्मार्टवॉच दमदार फीचर्स के साथ भारत में हुए लॉन्च, जानें खूबियां

Garmin India ने भारत में दो नए स्मार्टवॉच Garmin Venu 2 और Venu 2S GPS को लॉन्च किया है। गार्मिन का दावा है कि नई Venu सीरीज के स्मार्टवॉच में कंपनी ने कई सारे हेल्थ मॉनीटरिंग फीचर के साथ-साथ पहले से इंप्रूव इंटरफेस डिजाइन के साथ पेश किया है। ये स्मार्टवॉच कंपनी ने ऐसे यूजर्स के लिए पेश किया है जो डिजिटली अपने हेल्थ और वेल्नेस को ट्रैक करना चाहते हैं। Garmin की लेटेस्ट स्मार्टवॉच में बिल्ट-इन हेल्थ स्नेपशॉट फीचर दिया गया है जो दो मिनट के सेशन में यूजर्स के हेल्थ स्टेट्स रिकॉर्ड कर लेता है। इसमें हार्ट रेट, हार्ट रेज वेरिबेलिटी, प्लस ऑक्सीमीटर और स्ट्रैस जैसी जानकारी होती है। यहां हम आपको Garmin के स्मार्टवॉच के बारे में डिटेल में जानकारी ऑफ़र कर रहे हैं।
Garmin Venu 2 और Venu 2S कीमत
Garmin की लेटेस्ट Venu 2 और Venu 2S स्मार्टवॉच को कंपनी ने दो-दो कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Garmin Venu 2 की बात करें तो यह सिल्वर बैजल के साथ ग्रेनाइट ब्लू केस और स्लेट बैजल के साथ ब्लैक केस में पेश किया गया है। इसके साथ ही Venu 2S स्मार्टवॉच को स्लेट बैजल के साथ ग्रेफाइट केस और रोज गोल्ड बैजल के साथ व्हाइट केस में पेश किया है।
Venu 2 स्मार्टफोन के कीमत की बात करें तो इसे 41,990 रुपये और Venu 2S को 37,990 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। Garmin के लेटेस्ट स्मार्टवॉच को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon, Flipkart, Tata CLiQ, Nykaa और synergizer.co.in के साथ साथ कंपनी ऑफलाइन रिटेल पार्टनर से खरीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Xiaomi Mi Pad 5 टैबलेट Snapdragon 870 चिपसेट के साथ जल्द हो सकता है लॉन्च, जानें खूबियां
Garmin Venu 2 और Venu 2S फीचर्स
Garmin Venu 2 स्मार्टवॉच में 45 mm AMOLED डिस्प्ले और 22 mm रिस्टबेंड के साथ पेश किया गया है। वहीं Venu 2S स्मार्टवॉच में कंपनी ने 40 mm AMOLED डिस्प्ले और 18mm का रिस्टबेंड दिया है। दोनों स्मार्टवॉच में सिलिकन बेंड दिया गया है। Garmin की दोनों लेटेस्ट स्मार्टवॉच BLE और Wi-Fi कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। इसके साथ ही ये दोनों वॉच हाई इनटेंसिटी वर्कआउट के लिए 25 स्पोर्ट्स, एनिमेटेड कार्डियो प्रोग्राम सपोर्ट के साथ आते हैं। हेल्थ मॉनीटरिंग फीचर्स की बात करें तो इन दोनों स्मार्टवॉच में कंपनी ने रेस्पिरेशन, हाइड्रेशन, स्ट्रेस, ऑक्सीजन सेचुरेशन, प्रेग्नेनसी और मैन्सुअल साइकल, स्लीप और हेल्थ मॉनीटरिंग फीचर्स दिए हैं। यह भी पढ़ें : Jio और Airtel को चुनौती देने के लिए Vi ने शुरू किया 5G ट्रायल, क्या देगा सबसे फास्ट इंंटरनेट, जानें यहां
इसके साथ ही Garmin के लेटेस्ट स्मार्टवॉच में न सिर्फ फिटनेस फीचर दिए गए हैं बल्कि सेफ्टी और ट्रैकिंग जैसे फीचर भी मिलते हैं। Garmin वॉच में अलर्ट भेजने के लिए मैनुअल ट्रिगल दिया गया है जो इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को यूजर्स की रियल टाइम लोकेशन भेजने के काम आता है। बैटरी बैकअप की बात करें तो Garmin का दावा है कि सिंगल चार्ज में Venu 2 स्मार्टवॉट 11 दिनों का बैकअप ऑफर करता है। इसके साथ ही GPS मोड में यह 8 घंटे का बैकअप ऑफरता है। वहीं Venu 2S स्मार्टवॉच सिंगल चार्ज पर क्रमश: 10 दिन और 7 घंटे का बैकअप ऑफर करता है।