
कभी भी स्पैम या वायरस के जरिये तो कभी एक्सीडेंटली ही लैपटॉप व मोबाईल पर ऐसी वेबसाइट व वेबपेज़ खुल जाते हैं जिनकी वजह से आपको दूसरों के सामनें शर्मसार होना पड़ता है। इंटरनेट पर ऐसी कंटेंट की बाढ़ है तो आपत्तिजनक, पोर्नोग्राफी एवं सवेंदनशील सामग्री परोसते हैं। ऐसी ही वेबसाइट्स को रोकने के लिए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय की टीम द्वारा ऐप इंडियन ऐप्लीकेशन लॉन्च की गई है जिसका नाम है ‘हर-हर महादेव’ ऐप।
यूसी ब्राउजर पर लगा डाटा चोरी का आरोप, गूगल ने प्ले स्टोर पर ऐप को किया बैन
‘हर-हर महादेव’ ऐप का निर्माण बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विजयनाथ मिश्रा और उनकी टीम ने किया है। इस ऐप को मोबाईल या कम्प्यूटर में इंस्टाल करने के बाद जब भी कोई पोर्न साइट खोलेंगे तो भजन बजने लगेंगे। यदि घर में कोई कम्यूटर है और आप नहीं चाहते कि आपके बच्चें उसपर कोई ‘ऐसी-वैसी’ वेबसाइट खोलें तो यह ऐप आपके बड़े काम आ सकती है।
Varanasi : BHU's Institute Of Medical Sciences develops 'Har Har Mahadev' App which blocks porn sites and plays a bhajan if someone tries to open them. App available on both mobile and desktop. pic.twitter.com/qWVckc8XLn
— ANI UP (@ANINewsUP) November 16, 2017
प्रोफेसर विजयनाथ मिश्रा का कहना है कि वह इसे अभी नए अपडेट करेंगे। जैसे कोई मुस्लिम धर्म को मानने वाला पोर्न साइट खोलेगा तो उसे ‘अल्लाह ओ अकबर’ सुनाई देगा। इसके साथ ही इसमें अलग-अलग धर्मों के भजन भी इसमें अपलोड किए जाएंगे। यह ऐप इंटरनेट पर फेक न्यूज और पोर्नोग्राफिक कंटेंट वाली साइट्स को ब्लॉक करेगी।
7,000 रुपये के बजट में 5 नॉन चीनी एंडरॉयड स्मार्टफोन
इस ऐप को डाउनलोड करने के बाद इसपर रजिस्टर करना होगा। ऐप में वेबसाइट ब्लॉकर और इंटरनेट फिल्टरिंग सर्विसेज़ जोड़ी गई है, जो एडल्ट साइट को ब्लॉक कर सुरक्षित इंटरनेट सर्फिंग में मदद करेगी। रिपोर्ट के अनुसार यह ऐप तकरीबन 3,800 वेबसाइट्स व वेबपेज़ को ब्लॉक कर सकती है। इसमें दूसरे धर्मों के भक्तिपूर्ण गानों को भी शामिल किया जा रहा है।


















