
HMD ग्लोबल भारत में 6 जून को एक इवेंट आयोजित करने वाली है, जिसके लिए कंपनी पहले ही इनवाइट भेज चुकी है। वहीं, अब कंपनी ने इसी दिन इटली में होने वाले एक दूसरे इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट्स भेजने शुरू कर दिए हैं। लीक हुई रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी इस इवेंट में Nokia 5.2 और Nokia 6.2 फोन लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी की तरफ से इस बारे में कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि कंपनी भारत में इस दिन Nokia 9 Pure View के साथ-साथ नोकिया 5.2 और नोकिया 6.2 से भी पर्दा उठा सकती है।
अगर रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए, तो नोकिया 6.2 को कंपनी Nokia X71 के वैश्विक वर्जन के रूप में लॉन्च कर सकती है, जिसे अप्रैल में ताइवान में पेश किया गया था। इस समय Nokia 5.2 के बारे में कोई रिपोर्ट नहीं हैं। हालांकि, यह नोकिया 6.2 स्मार्टफोन के डाउनडाउन वर्जन होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अफसोस की बात यह है कि फिलहाल इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए हम आपको सलाह देते हैं कि आप अभी से इन खरबरों को सिर्फ लीक रिपोर्ट की मानें। इसे भी पढ़ें: Nokia 5.1 Plus और Nokia 6.1 Plus पर मिल रहा 2,000 रुपए का डिस्काउंट, जानें कीमत और ऑफर
जानकारी के अनुसार नोकिया 6.2 स्मार्टफोन में 6.2 इंच की आईपीएस एलसीडी डिसप्ले दिया जाएगा। खास बात यह होगी कि डिसप्ले में सेल्फी कैमरा के लिए एक पंच होल दिए जाने की भी जानकारी सामने आई है। वहीं, यह नोकिया फोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर के साथ आ सकता है।

पावर बैकअप के लिए फोन में 3,500एमएएच बैटरी होगी, जो क्वालकॉम क्विक चार्ज सपोर्ट करेगी। फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसमें 16-मेगापिक्सल + 16-मेगापिक्सल वाले दो रियर कैमरा हो सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Nokia 3.2 इन खास फीचर्स के साथ हुआ लॉन्च, कीमत 9,000 रुपए से भी कम
रियर कैमरा में Leica लेंस का इस्तेमाल किए जाने की खबर है। वहीं, फ्रंट कैमरे को लेकर कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इसके अलावा नोकिया 5.2 के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह फोन एंडरॉयड 9 पाई पर रन करेगा।



















