
ऑनर ने अपनी दमदार नंबर स्मार्टफोन सीरीज 100 की लॉन्च डेट तय कर दी है इसमें Honor 100, Honor 100 Pro जैसे दो मोबाइल देखने को मिलेंगे। कंपनी द्वारा शेयर किए गए पोस्टर के अनुसार यह लाइनअप 23 नवंबर को चीन में लॉन्च होगा। बता दें कि मोबाइल्स के पेश होने की तारीख के साथ-साथ ब्रांड ने डिजाइन से भी पर्दा उठा दिया है। जिसकी डिटेल आप आगे के पोस्ट में पढ़ सकते हैं।
Honor 100 सीरीज लॉन्च डेट
- कंपनी ने नया टीजर पोस्टर जारी करते हुए Honor 100 सीरीज स्मार्टफोन की लॉन्च डेट का खुलासा किया है।
- आप नीचे दी गई इमेज में देख सकते हैं कि डिवाइस 23 नवंबर को घरेलू बाजार चीन में लॉन्च होंगे।
- इस सीरीज में तगड़े डिजाइन के साथ Honor 100 और Honor 100 Pro जैसे दो मॉडल आएंगे। दोनों का फ्रंट और बैक पैनल डिजाइन भी शेयर किया गया है।
Honor 100 सीरीज डिजाइन
- आप इमेज में देख सकते हैं कि ऑनर 100 और 100 प्रो में सामने की तरफ घुमावदार किनारे वाला OLED पैनल दिया गया है।
- जहां Honor 100 में फ्रंट कैमरा के लिए एक छोटा पंच होल कटआउट मौजूद है वहीं, प्रो मॉडल में एक पिल शेप कटआउट है यानी इसमें डुअल फ्रंट कैमरा हो सकता है।
- दोनों फोन को रियर कैमरा मॉड्यूल के लिए एक अलग डिज़ाइन के साथ देखा जा सकता है।
- 100 मॉडल सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल के साथ देखा गया है। जबकि प्रो मॉडल में अंडे के शेप का कैमरा माड्यूल नजर आता है।
- अगर कैमरा डिटेल पर नजर डालें तो दोनों स्मार्टफोन OIS सपोर्ट और 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा से लैस हैं।
Honor 100 सीरीज स्पेसिफिकेशंस (संभावित)
- डिस्प्ले: रिपोर्ट्स के अनुसार ऑनर 100 सीरीज में OLED पैनल की पेशकश की जाएगी। इसमें 1.5K रिजॉल्यूशन और हाई-फ़्रीक्वेंसी डिमिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।
- प्रोसेसर: Honor 100 डिवाइस में तगड़े परफॉरमेंस स्नैपड्रैगन 7 जेन 3 चिपसेट हो सकता है जबकि प्रो मॉडल में स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 लगाया जा सकता है।
- बैटरी: बैटरी के मामले में Honor 100 और Honor 100 Pro में 5,000mAh की बैटरी और 100W चार्जिंग सपोर्ट दिया जा सकता है।
- कैमरा: दोनों डिवाइस के रियर कैमरा मॉड्यूल में OIS सपोर्ट वाला 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2x ज़ूम वाला टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है।











