
दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ आर्कषक डिजाईन भी स्मार्टफोन की नई पहचान बनता जा रहा है। महंगे बजट से लेकर कम दाम पर भी अनेक टेक कंपनियां नैरो बेज़ल्स आधारित स्मार्टफोन्स बना रही है। इसी सूची में अब आॅनर कंपनी 7एक्स स्मार्टफोन लेकर आ रही है। कंपनी की ओर से यह फोन 11 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा।
आॅनर की ओर से 7एक्स स्मार्टफोन के मीडिया इन्वाईट भेजे जाने शुरू कर दिए गए हैं और यह फोन इस 11 अक्टूबर को चीनी बाजर में दस्तक देगा। कंपनी की ओर से हालांकि इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन लीक्स का मानें तो यह फोन 18:9 रेशियो वाली फुल स्क्रीन डिसप्ले पर पेश किया जाएगा।

लीक्स के अनुसार आॅनर 7एक्स मेटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश होगा तथा इस में 5.5-इंच की फुलएचडीप्लस डिसप्ले दी जाएगी। यह फोन ईएमयूआई 5.1 यूआई के साथ एंडरॉयड नुगट पर आधारित होगा तथा 64बिट आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ हुआवई के हाईसिलिकॉन किरीन 670 चिपसेट पर रन करेगा।
जियोनी ला रहा है 6-इंच स्क्रीन वाला फोन जो चलेगा एंडरॉयड नुगट पर
कंपनी की ओर से इस फोन को 4जीबी रैम के साथ 32जीबी और 64जीबी इंटरनल स्टोरेज के दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा सेंसर देखने को मिल सकते हैं तथा सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है।
नोकिया 3310 3जी मॉडल मॉडल हुआ लॉन्च, 4जी का अब भी है इंतजार
फोन के रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर होगा तथा पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। लीक्स में आॅनर 7एक्स के 32जीबी वेरिएंट की कीमत 1,499 युआन तथा 64जीबी वेरिएंट की कीमत 1,799 युआन बताई गई है जो भारतीय करंसी अनुसार 14,800 रुपये और 17,800 रुपये बनती है।





















