नॉच स्क्रीन और स्टाइलिश डिजाइन में लॉन्च होगा आॅनर 8ए, जानें इस फोन के बारे में सबकुछ

कल ही हमने खबर दी थी कि आॅनर का एक नया मॉडल टेना पर लिस्ट किया गया है। हालांकि फोन के फोटोग्राफ तो नहीं आए थे लेकिन सारे स्पेसिफिकेशन उपलब्ध हो गए थे। वहीं आज चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर इस फोन का फोटो भी उपलब्ध हो चुका है। इन फोटोज़ को देखकर आप डिजान के बारे में पूरा अंदाजा लगा सकते हैं। आॅनर के फोन को टेना पर जेएटी—एएल00 और जेएटी—टीएल00 दो अलग—अलग नाम से लिस्ट किया गया है। कहा जा रहा है कि ये फोन आॅनर 8ए नाम से लॉन्च होंगे।
इस साल कंपनी ने कम रेंज में आॅनर 7ए और 7एस को पेश किया था और यह फोन उसका ही अपग्रेड संस्करण हो सकता है। फोन में बेज़ल लेस डिसप्ले दिया गाय है और छोटा सा नॉच दिखाई दे रहा है जिस पर सेल्फी कैमरा है। लिस्ट किए गए मॉडल में 6.88—इंच की सक्रीन दी गइ है जो 1560 x 720 एचडी+ रेजल्यूशन के साथ उपलब्ध है। इस खबर को सबसे पहले माईस्मार्ट प्राइस ने प्रकाशित किया है। चार कैमरे वाले हुआवई पी30 में होगा कर्व्ड नॉच डिसप्ले
हालांकि फोन में चिपसेट का जिक्र नहीं किया गया है लेकिन फोन में 2.3गीगाहट्र्ज का आॅक्टा कोर प्रोसेसर की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही 3जीबी रैम दी गई है। हालांकि दो मैमोरी आॅप्शन हैं। यह फोन 32जीबी और 64जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है। फोन में 512जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट के बारे में भी जानकारी दी गई है। वोडाफोन लाया है 169 रुपये का प्लान, क्या यह जियो से बेस्ट है?
जहां आज डुअल कैमरा ट्रेंड बन रहा है। ऐसें लिस्ट किया गया आॅनर जेएटी—एएल00 में आपको सिंगल रियर माउंट कैमरा मिलेगा। फोन में 13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे और 8-मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे की जानकारी दी गई है। वहीं पार बैकअप के लिए यह फोन 2,920एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।
लिस्टिंग में फोन का डायमेंशन भी उपलब्ध है। यह फोन 156.28 x 73.5 x 8.0 एमएम है और वजन 150 ग्राम है। वहीं ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रेड सहित चार रंगों में उपलब्ध होगा।