साइलेंट मोड में रखा iPhone ढूंढने में होती है परेशानी, तो आजमाएं ये काम की ट्रिक

Join Us icon

कई बार ऐसा होता कि हम अपना फोन साइलेंट मोड पर रखकर कहीं भी भूल जाते हैं। लेकिन, ऐसे में अगर सस्ता फोन हो तो टेंशन कम होती है लेकिन महंगा iPhone हो तो टेंशन थोड़ी बढ़ जाती है। हालांकि, आपको शायद ही पता होगा कि साइलेंट होने पर भी आप कुछ ट्रिक को अपनाकर iPhone आसानी से खोज सकते हैं। अगर आप भी अपने आईफोन को कहीं रखकर भूल जाते हैं तो Google Assistant की मदद से डिवाइस का पता लगाया जा सकता है।

साइलेंट iPhone को ढूंढने का उपाय

यदि आप अपना स्मार्टफोन किसी कमरे, डेस्क या कार में रखकर कहीं भूल गए हैं तो कुछ ट्रिक्स की मदद से उसे सर्च कर सकतें हैं। ऐसे करने को दो तरीके हैं। एक आप अपने iPhone पर Google Home app के लेटेस्ट वर्जन की मदद से आईफोन को साइलेंट होने के बाद भी ढूंढ सकते हैं और दूसरा आप icloud की मदद से ऐसा कर सकते हैं। आइए आगहे आपको दोनों ही तरीकों के बारे में आपको बताते हैं। इसे भी पढ़ें: iPhone की बैटरी लाइफ बढ़ाने के सबसे सिंपल टिप्स, Android फोन को भी करेंगे फेल

icloud की मदद से iPhone ऐसे ढूेंढें

  • सबसे पहले अपने iOS डिवाइस की सेटिंग खोलें और वहां अपनी एप्पल आईडी सेटिंग खोलने के लिए सेटिंग मेनू के टॉप पर अपना नाम चुनें।
    इसके बाद नीचे ‘फाइंड माई’ सेटिंग पर जाएं और उस पर क्लिक करें।
  • सुनिश्चित करें कि ‘फाइंड माई आईफोन’ सेटिंग ‘चालू’ है; यदि नहीं, तो विकल्प का चयन करके और इसे चालू कर सकते हैं।
  • अब आपको https://www.icloud.com/find/ पर जाकर और अपने iCloud पासवर्ड से साइन इन करके इस सुविधा का को चेक कर सकते हैं।
  • एक बार जब आप साइन इन कर लेते हैं, तो इस सर्विस से आप मैप के माध्यम से देख सकते हैं कि आपका फोन कहां पर हैं। फोन की लोकेशन पर क्लिक करने पर आपको तीन विकल्प मिलेंगे, साउंड प्ले करें, लॉस्ट मोड और आईफोन को मिटा दें। ‘प्ले साउंड’ चुनें, और कुछ ही सेकंड में, आपके डिवाइस को एक तेज़ टोन बजाना शुरू हो जाएगी, जिससे आपको इसे ढूंढने में मदद मिलेगी।

Apple Event Spring Loaded on 20th April What to expect AirTags iPad pro Pencil AirPods

Google Home app की मदद से iPhone ऐसे ढूेंढें

  • सबसे पहले आपको Google Home app खोलें और इसे अपने लोकल नेटवर्क पर डिवाइस सर्च और उन्हें कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ को अनुमति दें।
  • इसके बाद अपने Google Account से साइन इन करें और location access के लिए हां करें।
  • एक्सेस देने के बाद Home app में सेटिंग खोलें और नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद ‘Turn on notifications’ पर टैप करें और फिर ‘Allow’ को सिलेक्ट करें।
  • ‘Allow’ को सिलेक्ट करने के बाद General notifications को सिलेक्ट करें।
  • इन सबके बाद आप अपने फोन को साइलेंट मोड पर होने के बाद भी सर्च कर पाएंगे।
  • इसके लिए आपको गूगल स्मार्ट स्पीकर या डिस्प्ले पर ‘Hey Google, find my phone’ बोलकर गूगल असिस्टेंट की मदद लेनी होगी।
  • इसके बाद आईफोन साइलेंट या डीएनएडी होने पर एक कस्टम साउंड बजाएगा, जिससे आप अपना फोन सर्च कर पाएंगे।
LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here