
Apple iPhone 14 Event : Apple Fans के लिए कल का दिन बेहद बड़ा साबित होने वाला है। दिग्गज़ टेक कंपनी एप्पल कल अपनी iPhone 14 Series पर से पर्दा उठाएगी जिसमें iPhone 14, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Plus और iPhone 14 Pro Max लॉन्च हो सकते हैं। आईफोन 14 सीरीज़ के साथ लंबे समय के बाद एप्पल अपने iPhones के डिजाईन में बदलाव करने जा रही है। यह Apple Event यकिनन पूरी मोबाइल मार्केट के बेहद बड़ा टेक ईवेंट बनने वाला है जिसे कंपनी ने Far Out Event का नाम दिया है।
iPhone User हो या फिर Android Smartphone सभी टेक प्रेमी कल आयोजित होने वाले इस एप्पल ईवेंट के लिए उत्साहित है। यह iPhone 14 Series Launch Event कल यानी 7 सितंबर को Apple Park, Cupertino में होगा जिसका लाईव प्रसारण पूरी दुनिया में किया जाएगा। भारतीय समयानुसार आईफोन 14 सीरीज़ लॉन्च ईवेंट रात 10 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। इस बड़े ईवेंट को एप्पल ऑफिशियल साइट के साथ ही कंपनी के यूट्यूब चैनल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा नीचे दिए गए वीडियो लिंक पर लाईव देखा जा सकता है।
Apple iPhone 14 Event
एप्पल ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि 7 सितंबर को एप्पल ईवेंट में कौन-कौन से डिवाईस लॉन्च किए जाएंगे। लेकिन चर्चा है कि इस ‘फार आउट’ ईवेंट में कुल 4 आईफोन पेश होंगे जिनमें Apple iPhone 14, Apple iPhone 14 Pro, Apple iPhone 14 Pro Max के साथ Apple iPhone 14 Max या फिर Apple iPhone 14 Plus मोबाइल शामिल रहेगा। वहीं कंपनी की ओर से AirPods Pro 2 तथा Apple Watch Series 8 भी लॉन्च की जा सकती है।
iPhone14 Series Price
आईफोन 14 सीरीज़ को लेकर यूं तो कई तरह की खबरें और लीक्स इंटरनेट पर छाए हुए हैं लेकिन अगर कीमत की ही बात करें तो लीक्स के मुताबिक iPhone 14 की शुरूआती कीमत $749 यानी तकरीबन 59,500 रुपये के करीब होगी।
इसी तरह iPhone 14 Max Price $849 यानी तकरीबन 67,000 रुपये तथा iPhone 14 Pro Rate $1049 यानी 83,000 रुपये के करीब रखा जा सकता है। वहीं आईफोन 14 सीरीज़ के सबसे बड़े मॉडल iPhone 14 Pro Max की शुरूआती कीमत $1149 यानी तकरीबन 91,000 रुपये हो सकती है।




















