India Lockdown Trailer : इंडिया लॉकडाउन का ट्रेलर रिलीज, कोरोना महामारी और लॉकडाउन की हकीकत करती है बयां

India Lockdown फिल्म 2 दिसंबर को Zee5 पर रिलीज हो रही है।

Join Us icon

मधुर भंडारकर की फ़िल्म इंडिया लॉकडाउन (India Lockdown) का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म Zee5 पर पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म में श्वेता बसु प्रसाद, प्रतीक बब्बर, आहाना कुमरा, साईं ताम्हनकर और प्रकाश बेलावाड़ी और कई सारे एक्टर है। इस फिल्म में कोरोना के दौरान लगे लॉकडाउन और महामारी की त्रासदी को दिखाया गया है। इस फिल्म में देश के अलग अलग तरह के लोगों को कोरोना महामारी के दौरान कैसे परेशानियों से गुजरना पड़ा है इसे दिखाया गया है। कोरोना महामारी के दौरान बनी यह फिल्म दिसंबर 2 को रिलीज होने वाली है।

कोरोना महामारी की याद दिला गया ट्रेलर

मधुर भंडारकर की अपकमिंग फिल्म ‘इंडिया लॉकडाउन’ कोरोना महामारी के दौरान देश में क्या क्या हुआ उसकी याद ताजा करता है। फिल्म में अलग अलग वर्ग के लोगों की जिंदगी महामारी के दौरान कैसे प्रभावित इसे दर्शाया गया है। इस फ़िल्में मज़दूर, मीडिल क्लास और हाई क्लास के लोगों की ज़िंदगी को दर्शाया गया है। इसके साथ ही घर से दूर दूसरें शहरों में काम करने वालों को भी दिखाया गया है कि उनकी ज़िंदगी कितनी बदल गई थी।

इसके साथ ही फ़िल्म दिखाया गया है कि कैसे महामारी के दौरान एंबुलेंस और दूसरी ज़रूरत की चीजें नहीं मिल रही थी। इसके साथ ही कालाबाज़ारी को भी फ़िल्म में दिखाया गया है। यह फ़िल्म लॉकडाउन की हक़ीक़त दिखाती है जिसे देख एक पल के लिए आप स्तब्ध हो जाएंगे। यह भी पढ़ें : Explainer : 15000 रुपये से सस्ता बेस्ट 5G स्मार्टफोन, झमाझम चलेगा जियो और एयरटेल का 5G

India Lockdown Trailer | इंडिया लॉकडाउन ट्रेलर

दमदार है स्टारकास्ट

मधुर भंडारकर की कोरोना महामारी पर बनी फ़िल्म में प्रतीक बब्बर मुख्य भूमिका में हैं। प्रतीक बब्बर और साई तम्हन्कर माइग्रेट वर्कर हैं, जिनके पास लॉकडाउन में काम नहीं है। ट्रांसपोर्ट बंद होने के चलते वे पैदल ही शहर से गांव जाने को मजबूर हैं। वहीं श्वोता बसु प्रसाद सेक्स वर्कर की भूमिका में हैं। अहाना कुमार पायलट की भूमिका में हैं। प्रकाश बेलावड़ी एक पिता की भूमिका में हैं जो अपने परिवार से दूर हैं। कुल मिलाकर यह फ़िल्म लॉकडाउन की याद दिला जाती है।

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here