Infinix Note 50 और Note 50 Pro+ सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट, बैटरी डिटेल्स आई सामने

Join Us icon
Highlights

  • TUV सर्टिफिकेशन से Infinix Note 50 सीरीज की बैटरी क्षमता का पता चलता है।
  • लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि वेनिला Note 50 में Note 40 5G की तुलना में थोड़ा बैटरी अपग्रेड मिलेगा।
  • दोनों फोन पहले FCC सर्टिफिकेशन पर दिखाई दिए थे।

Infinix Note 50 सीरीज 3 मार्च को इंडोनेशिया में लॉन्च होने वाली है। ब्रांड ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शॉर्ट वीडियो क्लिप के जरिए फोन को टीज करना शुरू कर दिया है। यह सीरीज Infinix Note 40 लाइनअप की जगह लेगी। वहीं, अब संभावित Infinix Note 50 और Note 50 Pro+ को TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिल गया है। आइए, आगे इस बारे में डिटेल्स जानते हैं।

Infinix Note 50 और 50 Pro+ लिस्टिंग डिटेल्स

  • 91मोबाइल्स द्वारा स्पॉट किए गए दो नए इंफिनिक्स फोन को मॉडल नंबर X6858 और X6856 के साथ TUV रीनलैंड सर्टिफिकेशन मिला है।
  • लिस्टिंग में मार्केटिंग नेम का जिक्र नहीं है, लेकिन कहा जा रहा है कि ये Infinix Note 50 और 50 Pro+ हैं।
  • पहले यही मॉडल नंबर (X6858) को FCC सर्टिफिकेशन (X6856) मिला था।
  • लिस्टिंग से पता चलता है कि Infinix Note 50 (X6858) में 5,100mAh की बैटरी है, जबकि Note 50 Pro+ (X6856) में 5,080mAh की बैटरी है।
  • इसकी तुलना में Infinix Note 40 5G में 5,000mAh की सेल है, जबकि Note 40 Pro+ में 4,600mAh की सेल है।

बैटरी की जानकारी के अलावा TUV Rheinland लिस्टिंग ने फिलहाल फोन के किसी अन्य हार्डवेयर के बारे में खुलासा नहीं किया है।

इसके अलावा GSMArena की रिपोर्ट है कि Infinix Note 50 सीरीज DeepSeek R1 इंटीग्रेशन के साथ आएगी।

DeepSeek R1 तकनीक के साथ आएगी Infinix Note 50 सीरीज

  • रिपोर्ट के अनुसार, DeepSeek R1 को Infinix के Folax वॉयस असिस्टेंट में एकीकृत किया जाएगा। कहा जा रहा है कि इसने सर्च और वॉयस कमांड्स को प्रभावी ढंग से संभाला है और अनुरोधों को तेजी से समझने में सक्षम है।
  • इसके अलावा Folax के माध्यम से DeepSeek R1 की क्षमताओं तक पहुंचने के लिए फोन के पावर बटन को दबाकर या वॉयस कमांड के जरिए AI असिस्टेंट को सक्रिय किया जा सकता है।
  • रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस इंटीग्रेशन से जुड़ी अधिक जानकारी 26 फरवरी को आधिकारिक रूप से घोषित की जाएगी।

Infinix Note 50 सीरीज डिटेल्स

  • पिछली FCC सर्टिफिकेशन में पुष्टि की गई थी कि Note 50 (X6858) अपने पूर्व मॉडल की तरह 45W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा।
  • Note 50 Pro+ (X6856) में 90W फास्ट चार्जिंग, 12GB RAM और 256GB स्टोरेज ऑप्शन मिलने की उम्मीद है।
  • कनेक्टिविटी विकल्पों में डुअल-बैंड Wi-Fi, 4G/5G, Bluetooth और NFC शामिल होंगे।

ब्रांड द्वारा इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए इनफिनिक्स नोट 50 सीरीज के टीजर वीडियो में पीछे की तरफ एक तरह का ओवल रियर कैमरा डिजाइन दिखाया गया है इसमें ट्रिपल सेंसर और एक एलईडी फ्लैश दिखाई देता है। जबकि फ्रंट डिजाइन की जानकारी सामने नहीं आई है।

इंफिनिक्स नोट 50 सीरीज के भारत लॉन्च की जानकारी फिलहाल स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें आने वाले फोंस कुछ महीनों में आ सकते हैं। याद दिला दें कि नोट 40 प्रो+ 5G को भारत में 24,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। जबकि नोट 40 5G को 19,999 रुपये में लॉन्च किया गया था।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here