Infinix S5 Pro होगा इंडिया का सबसे सस्ता पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन, फरवरी में होगा लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/08/Xiaomi-Pop-up.jpg

Infinix के बारे में हाल ही में खुलासा हुआ था कि यह टेक ब्रांड इंडिया में अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ की शुरूआत करने जा रही है और नई सीरीज़ के अलावा कंपनी भारतीय बाजार में अपना पहला पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन भी उतारेगी। 91मोबाइल्स ने अपने सूत्रों के हवाले से खबर निकाली थी कि Infinix का यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन 10,000 रुपये से भी कम की कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं अब एक मीडिया रिपोर्ट में इनफिनिक्स के इस आगामी स्मार्टफोन के नाम का भी खुलासा हो गया है। रिपोर्ट में सामने आया है कि इनफिनिक्सल का यह पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन बाजार में Infinix S5 Pro नाम के साथ लॉन्च होगा।

Infinix S5 Pro के नाम की जानकारी द मोबाइल इंडियन वेबसाइट की न्यूज से मिली है। इस वेबसाइट ने अपने सूत्रों के मुताबिक लिखा है कि इनफिनिक्स अपने आगामी पॉप-अप सेल्फी कैमरे मोबाइल को Infinix S5 Pro नाम के साथ लॉन्च करेगी। रिपोर्ट के अनुसार यह आगामी डिवाईस मीडियाटेक के चिपसेट पर रन करेगा। गौरतलब है कि इनफिनिक्स एस5 प्रो इस कंपनी का पहला पॉप-अप कैमरे वाला स्मार्टफोन होगा। 91मोबाइल्स ने बताया था कि यह फोन 10,000 रुपये से कम कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। अर्थात् Infinix S5 Pro भारतीय बाजार के सबसे सस्ते पॉप-अप कैमरे वाला स्मार्टफोन के रूप में एंट्री लेगा।

Infinix Hot 8

91मोबाइल्स को इंडस्ट्री सोर्स से मिली जानकारी के मुताबिक Infinix S5 Pro अगले महीने में इंडियन मार्केट में लॉन्च होगा। तथा Infinix के बाद Tecno भी भारत में अपना पॉप-अप सेल्फी कैमरे वाला स्मार्टफोन लाएगी। गौरतलब है कि इनफिनिक्स और टेक्नो दोनों ब्रांड चीनी कंपनी Transsion Holdings Limited के ही हैं। वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो Infinix एक नई स्मार्टफोन सीरीज़ की शुरूआत भी करेगी जिसके तहत लॉन्च होने वाले डिवाईसेज़ को एक ‘सेल्फी सेंट्रिक’ स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च किया जाएगा। ये फोन लो बजट में ही बाजार में सेल के लिए उपलब्ध होंगे।

Infinix S5 Lite

इनफिनिक्स अपने प्रोडक्ट्स की कीमत को बेहद एग्रेसिवली पेश करती है। शानदार लुक और दमदार स्पेसिफिकेशन्स वाले इस ब्रांड के स्मार्टफोन कम कीमत पर ही लॉन्च किए जाते हैं। इनफिनिक्स के सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन की बात करें तो Infinix S5 Lite पंच-होल डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्मार्टफोन 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल मैमोरी सपोर्ट करता है तथा शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर 7,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें : 4500mAh बैटरी और 32MP सेल्फी कैमरा के साथ इंडिया आया Samsung Galaxy Note 10 Lite

Infinix S5 Lite में 1600 x 760 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.6 इंच की एचडी+ डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड 9 पाई आधारित एक्सओएस 5.5 पर पेश किया गया है जो मीडियाटेक हेलीयो पी22 चिपसेट पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन के बैक पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। यहां फ्लैश लाईट के साथ 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी और एक क्यूवीजीए सेंसर मौजूद है। इसी तरह सेल्फी के लिए Infinix S5 Lite 16 मेगापिक्ल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।