Infinix ZERO सीरीज मिनी ट्राई-फोल्ड फोन कॉन्सेप्ट हुआ पेश, जानें खूबियां

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/02/infinix-zero-series-mini-trifold-phone-concept-unveiled.jpg
Highlights

Infinix ने Mobile World Congress (MWC) 2025 से पहले अपने पहले ट्राई-फोल्डिंग स्मार्टफोन का कॉन्सेप्ट पेश किया है, जिसे Infinix ZERO Series Mini नाम दिया गया है। यह स्मार्टफोन डुअल हिंज और ट्राई-फोल्डिंग मैकेनिज्म के साथ आता है, जो बाहर की ओर फोल्ड होकर एक वर्टिकल फॉर्म फैक्टर वाला डिवाइस बनाता है।

Infinix ZERO Series Mini जब लॉन्च किया जाएगा तो कंपनी की फोल्डेबल फोन सीरीज का हिस्सा होगा। जिसमें फिलहाल Infinix ZERO Flip शामिल है, जो क्लैम-शेल डिजाइन के साथ आता है।

MWC 2025 का आयोजन स्पेन के बार्सिलोना में 3 मार्च से 6 मार्च 2025 तक होगा।

Infinix ZERO Series Mini के बारे में अब तक हम जो जानते हैं:

दुनिया का पहला ट्राई-फोल्डिंग वाला स्मार्टफोन

Infinix ZERO Series Mini दुनिया का पहला ट्राई-फोल्डिंग स्मार्टफोन नहीं है। इस महीने की शुरुआत में ग्लोबल लेवल पर लॉन्च हुआ Huawei Mate XT दुनिया का पहला ट्राई-फोल्डिंग फोन है। जहां Infinix ZERO Series Mini में क्लैम-शेल जैसा डिजाइन दिया गया है, वहीं Huawei का ट्राई-फोल्डिंग फोन एक नोटबुक-स्टाइल डिजाइन के साथ आता है।