इंटेक्स ने लॉन्च किया कम बजट का दो वोएलटीई फोन, एक्वा 5.5 वीआर और एक्वा क्रेज टू

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/10/intex-Aqua-5.5-vr-and-aqua-craze-II.jpg

भारतीय मोबाइल फोन निर्माता कंपनी इंटेक्स ने कम रेंज में दो वोएलटीई फोन पेश किया है। कंपनी ने इंटेक्स एक्वा 5.5 वीआर और एक्वा क्रेज टू को लॉन्च किया है। जहां एक्वा 5.5 वीआर की कीमत 5,099 रुपये है और यह एक्सक्लूसिव आॅनलाइन स्टोर फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। वहीं एक्वा क्रेज टू की कीमज 5,990 रुपये है और इसे आॅफलाइन रिटेल स्टोर से लिया जा सकता है।

इंटेक्स एक्वा 5.5 वीआर

जैसा कि नाम से ही स्पष्ट है इस फोन में आपको वीआर सपोर्ट मिलेगा। अर्थात आप वर्चुअल रियालिटी का मजा ले सकते हैं। बड़ी स्क्रीन वाले इस फोन में आप 3डी कंटेंट को प्ले कर सकते हैं। फोन के स्पेसिफिकेशन की बात की जाए तो इंटेक्स एक्वा 5.5 वीआर में 5.5 इंच का एचडी डिसप्ले है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1280×720 पिक्सल है। फोन को मीडियाटेक एमटी 6737वी/डब्ल्यू चिपसेट पर पेश किया गया है और इमसें 64बिट्स का 1.3 गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाला क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है।

जानें क्यों बदल जाएगा आपका मोबाइल नंबर

इसके साथ ही 1 जीबी रैम और 8जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। फोन में आप 32जीबी तक के माइकोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं। यह फोन एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमैलो पर रन करता है। फोटोग्राफी के लिए इसमें रियर और फ्रंट दोनों कैमरे 5—मेगापिक्सल के हैं। इसके साथ ही दोनों कैमरे के साथ फ्लैश भी मिलेगा।

इंटेक्स एक्वा 5.5 वीआर में दोहरा सिम सपोर्ट है और आप 4जी के साथ वोएलटीई का भी लाभी ले सकते हैं। पावर बैकअप के लिए 2800 एमएएच की बैटरी उपलब्ध है।

इंटेक्स ने लॉन्च किया बेहद ही सस्ता फिंगरप्रिंट वाला एंडरॉयड स्मार्टफोन

इंटेक्स एक्वा क्रेज टू

इस फोन में 5—इंच का एचडी डिसप्ले है जिसका स्क्रीन रेजल्यूशन 1280×720 पिक्सल है। यह फोन ​स्प्रेडेट्रम एससी9832ए चिपसेट आधारित है और फोन में 1.3 गीगाहट्र्ज का क्वाडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 1 जीबी और 8 जीबी की इंटरनल मैमोरी है। इसमें भी कार्ड सपोर्ट है और आप 32 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

दिवाली सेल में शाओमी देगा 1 रूपये में डिवाइस

इंटेक्स एक्वा क्रेज टू एंड्रॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है और इसमें फोटोग्राफी के लिए 5—मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ 5—मेगापिक्सल का ही सेल्फी कैमरा दिया गया है। दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी एलटीई सपोर्ट है। इसके साथ ही वाईफाई और ब्लूटूथ भी मिलेगा। फोन में 2,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।