iPhone Fold के रेंडर्स आए सामने, मिल सकता है क्रीज-फ्री फोल्डेबल डिस्प्ले

Join Us icon

Apple के का फोल्डेबल iPhone को लेकर पहले भी जानकारी सामने आ चुकी है। वहीं, अब पहली बार रेंडर्स सामने आए है। यह टिप्स्टर और यूट्यूब चैनल Front Page Tech के Jon Prosser ने नए वीडियो में दर्शाए हैं। जिसमें सबसे बड़ा दावा इसके लगभग न के बराबर दिखने वाले स्क्रीन क्रीज को लेकर किया गया है। अगर यह सही साबित होता है, तो Apple Fold स्मार्टफोन सेगमेंट में अब तक का सबसे बढ़िया डिवाइस बन सकता है। आइए, आगे डिटेल्स जानते हैं।

लीक के अनुसार Apple ने क्लैमशेल डिजाइन के बजाय बुक-स्टाइल फोल्डेबल फॉर्म फैक्टर को चुना है। आगामी iPhone Fold में बाहर की तरफ 5.5-इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है। जबकि अंदर की फोल्डेबल स्क्रीन का साइज 7.8 इंच हो सकता है। इस डिवाइस का सबसे बड़ा हाइलाइट इसका क्रीज-फ्री लुक बताया जा रहा है, जो मौजूदा फोल्डेबल स्मार्टफोंस की सबसे बड़ी कमजोरी माना जाता रहा है।

टिप्स्टर का दावा है कि Apple ने स्क्रीन क्रीज को लगभग खत्म करने के लिए एक खास टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है, जिसमें प्रेशर-डिस्पर्सिंग मेटल प्लेट, हिंज में लिक्विड मेटल और इन-सेल टच पैनल शामिल हो सकते हैं। यह जानकारी पहले आई रिपोर्ट्स से भी मिलती-जुलती लग रही है। जिसमें कहा गया था कि Apple अल्ट्रा-थिन फ्लेक्सिबल ग्लास यानी UFG पर काम कर रहा है, ताकि फोल्डेबल स्क्रीन में क्रीज की समस्या पूरी तरह सही किया जा सके।

डिजाइन की बात करें तो iPhone Fold के डाइमेंशंस भी सामने आए हैं। लीक के मुताबिक, यह फोन फोल्ड होने पर करीब 9mm मोटा हो सकता है। जबकि अनफोल्ड करने पर इसकी मोटाई सिर्फ 4.5mm रह सकती है। यह इसे अब तक के सबसे स्लिम बुक-स्टाइल फोल्डेबल्स डिवाइस में से एक बना सकती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो फोन के रियर में डुअल कैमरा मिल सकता है। जो iPhone Air जैसे कैमरा मॉड्यूल में हो सकता है। इसके साथ एक कैमरा कवर डिस्प्ले पर और एक इंटरनल स्क्रीन पर दिया जा सकता है। यह भी बताया गया है कि इसमें अंडर-डिस्प्ले कैमरा नहीं होगा।

परफॉरमेंस के मामले में भी iPhone Fold में ग्रहकों को बड़ा अपग्रेड मिल सकता है। लीक के अनुसार, इसमें Apple का आने वाला A20 Pro चिपसेट दिया जा सकता है। इसके साथ ही इसमें दूसरी जनरेशन का C2 मॉडेम और हाई-डेंसिटी बैटरी मिल सकती है। जिससे बेहतर बैटरी लाइफ मिलने की उम्मीद है।

कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि Apple इस फोल्डेबल iPhone में Face ID को स्किप कर सकता है। इसकी जगह इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। जिसे पावर बटन में इंटीग्रेट किया जा सकता है। वहीं, टिपस्टर के अनुसार, Apple पावर बटन को डिवाइस के टॉप में शिफ्ट कर सकता है।

कलर ऑप्शंस और कीमत की बात करें तो iPhone Fold को सिर्फ ब्लैक और वाइट रंगों में पेश किए जाने की उम्मीद जताई गई है। वहीं, इसकी कीमत $2,000 से $2,500 यानी करीब 2 लाख 24 हजार रुपये होने का अनुमान है। जो इसे अब तक के सबसे महंगे iPhones में से एक बना सकता है।

iPhone Fold उन ग्राहकों के लिए हो सकता है जो Apple इकोसिस्टम में रहते हुए प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक फोल्डेबल लेने की इच्छा रखते हैं। इसका मुकाबला संभावित तौर पर आगामी  Samsung Galaxy Z Fold सीरीजHonor Magic V6 और Google Pixel 10 Pro Fold जैसे मॉडल्स से होने की संभावना है।

आगामी iPhone Fold उन यूजर्स के लिए बेहतर हो सकता है जो लेटेस्ट टेक्नोलॉजी अपनाने में रुचि रखते हैं और ज्यादा कीमत वाले डिवाइस लेना चाहते हैं। यदि आप भी ऐसे ग्राहक हैं तो इसका वेट कर सकते हैं। हम आगे भी नए अपडेट देंगे। हमारे साथ जुड़े रहें।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here