12जीबी रैम, 4,410एमएएच बैटरी और 48-एमपी कैमरे के साथ आएगा Vivo iQOO Pro 5G, 22 अगस्त को हो सकता है लॉन्च

Join Us icon

Vivo ने अप्रैल महीने में अपने नए सब-ब्रांड iQOO को पेश किया था। इस सब-ब्रांड के तहत कंपनी की ओर से गेमिंग स्मार्टफोन Vivo iQOO पेश किया गया था जिसे काफी सराहा गया। कुछ दिनों से खबर आ रही है कि Vivo iQOO सीरीज़ के तहत कंपनी एक और नया स्मार्टफोन लाने की योजना बना रही है जिसे 5G स्मार्टफोन के रूप में पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन का नाम iQOO Pro 5G बताया जा रहा है। वहीं आज चीनी सर्टिफिकेशन्स साइट पर यह स्मार्टफोन फुल स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट हो गया है।

Vivo iQOO Pro 5G को टेना पर Vivo V1916A मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। सर्टिफिकेशन्स साइट की यह लिस्टिंग पहले की है लेकिन अब इस लिस्टिंग में स्पेसिफिकेशन्स को अपडेट कर दिया गया है। टेना ने हालांकि यह साफ नहीं किया है कि Vivo V1916A मॉडल नंबर वाले स्मार्टफोन को iQOO Pro 5G नाम के साथ ही लॉन्च किया जाएगा या नहीं लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टेना पर लिस्ट यह फोन Vivo iQOO सीरीज़ का ही है और इसे iQOO Pro 5G नाम के साथ ही लॉन्च किया जाएगा। वहीं ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा भी हुआ है कि iQOO सीरीज़ का यह आगामी फोन 22 अगस्त को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा।

स्पेसिफिकेशन्स

फोन की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो टेना की लिस्टिंग के अनुसार Vivo iQOO Pro 5G को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया जाएगा वॉटरड्रॉप नॉच से लैस होगा। इस फोन में 1080 x 2340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.41-इंच की एमोलेड डिसप्ले दी जा सकती है। लीक की मानें तो iQOO Pro 5G इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करेगा जिससे फोन की डिसप्ले पर टच करते ही फोन अनलॉक हो जाएगा। टेना के मुताबिक इस फोन की डायमेंशन 158.7 x 75.73 x 9.325एमएम और वज़न 217 ग्राम होगा। यह भी पढ़ें : 15 अक्टूबर को लॉन्च हो सकता है OnePlus 7T Pro, होंगी ये खूबियां

Vivo iQOO Pro 5G को टेना के अनुसार एंडरॉयड 9 पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर पेश किया जाएगा और यह फोन 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के सबसे नए और पावरफुल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855+ पर रन करेगा। सर्टिफिकेशन्स साइट पर इस फोन को 8जीबी रैम और 12जीबी रैम वेरिएंट में दिखाया गया है। वहीं फोन को 128जीबी मैमोरी, 256जीबी स्टोरेज और 512जीबी मैमोरी वेरिएंट में लॉन्च किए जाने की बात सामने आई है।

iQOO Pro 5G Vivo V1916A specs revealed tenaa might launch 22 august

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Vivo iQOO Pro 5G में ट्रिपल रियर कैमरा दिया जा सकता है। फोन के बैक पैनल पर फ्लैश लाईट के साथ 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। साथ ही फोन में 13-मेगापिक्सल का सेकेंडरी और 12-मेगापिक्सल का तीसरा कैमरा सेंसर देखने को मिल सकता है। इसी तरह सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 12-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : एक बार फिर भारत में वापसी करेगी ये स्मार्टफोन कंपनी, लॉन्च कर सकती है धांसू हैंडसेट

Vivo iQOO Pro 5G को सर्टिफिकेशन्स साइट पर 4,410एमएएच की बैटरी से लैस किया गया है। वहीं टेना पर यह फोन गोल्ड कलर में दिखाया गया है। गौरतलब है कि Vivo की ओर से अभी तक इस फोन की स्पेसिफिकेशन्स से जुड़ी कोई जानकारी नहीं दी गई है लिहाजा iQOO Pro 5G की पुख्ता डिटेल के लिए कंपनी की ऑफिशियल घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here