दुनिया का पहला Dimensity 1000+ चिपसेट वाला फोन 19 मई को होगा लॉन्च, देखें क्यों होगा यह दूसरों से अलग

Join Us icon

इन दिनों लगातार iQOO के आने वाले नए स्मार्टफोन iQOO Z1 की जानकारी सामने आ रही है। पहले इस फोन से जुड़े लीक्स सामने आए, उसके बाद फोन की रियल फोटो भी इंटरनेट पर लीक हो गई। वहीं अब आईक्यू ज़ेड1 की नई और बेहद जरूरी डिटेल भी सामने आ गई है। बिना कोई टाईम खराब करते हुए कंपनी ने आज iQOO Z1 की लॉन्च डेट से पर्दा उठा दिया है। आईक्यू ने बता दिया है कि ब्रांड का यह नया फोन आने वाली 19 मई को टेक मंच पर पेश कर दिया जाएगा।

iQOO Z1 के लॉन्च की जानकारी ब्रांड ने माइक्रोब्लागिंग साइट वेईबो के जरिये दी है। आईक्यू ने बताया है कि कंपनी आने वाली 19 मई को अपना आगामी डिवाईस iQOO Z1 पेश कर देगी। इस दिन यह फोन चीनी बाजार में ही लॉन्च किया जाएगा, जिसके बाद आने वाले ​समय में विश्व के अन्य बाजारों में दस्तक देगा। फोन की लॉन्च डेट से पर्दा उठाते हुए आईक्यू ने टीज़र पोस्टर के जरिये फोन में दी जाने वाली 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले और डायमनसिटी 1000+ चिपसेट का भी खुलासा कर दिया है।

iQOO Z1 to launch on 19 may with 144hz punch hole display MediaTek Dimensity 1000 plus chipset specs sale

लुक व डिजाईन

आज ही iQOO Z1 की फोटोज़ को एक चीनी टिपस्टर द्वारा शेयर किया गया है। इन फोटोज़ में फोन के सिर्फ फ्रंट पैनल को ही दिखाया गया है। एक फोटो में जहां फोन की स्क्रीन बंद है वहीं दूसरी फोटो में फोन के सेटिंग मैन्यू को ओपेन करके दिखाया गया है। सीधे फोन की लुक और डिजाईन की बात करें तो आईक्यू ज़ेड1 को राउंड ऐज़ज वाली बॉडी पर बनाया गया है। फोन के उपरी और नीचले किनारें कर्व्ड है। यह भी पढ़ें : Realme Narzo सीरीज़ का हुआ आगाज़, लॉन्च हुए बड़ी बैटरी वाले गेमिंग फोन Realme Narzo 10 और Narzo 10A

आईक्यू ज़ेड1 में पंच-होल डिसप्ले दी गई है। यह पंच-होल स्क्रीन के उपरी दाएं कोने पर स्थित है। फोन का फ्रंट पैनल तीन किनारों से जहां पूरी तरह से बेजल लेस है वहीं नीचे के ओर बेहद मामूली या चिन पार्ट दिया गया है। फोटो में फोन के दाएं पैनल पर वाल्यूम रॉकर नज़र आ रहा है। इस बटन के ठीक नीचे पावर की मौजूद है। यह पावर बटन फोन बॉडी से उपरी उठा नहीं है बल्कि समांनतर है। इसे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि iQOO Z1 का पावर बटन फिंग​रप्रिंट सेंसर इम्बेडेड होगा।

स्पेसिफिकेशन्स

iQOO Z1 की फोटो में सेटिंग मैन्यू खुला हुआ है जहां यह डिसप्ले की रिफ्रेश रेट लिखी हुई है। यह फोेन 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ ही 60हर्ट्ज़, 90हर्ट्ज़ और 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर भी काम करेगी। वहीं टीज़र ईमेज से पता चला है कि इस फोन को मीडियाटेक के लेटेस्ट चिपसेट डायमनसिटी 1000+ पर लॉन्च किया जाएगा। यह चिपसेट मीडियाटेक द्वारा हाल ही में लॉन्च किया गया है जो डुअल मोड 5G यानि SA/NSA पर काम करता है। अभी तक किसी भी ब्रांड का कोई भी फोन इस चिपसेट पर लॉन्च नहीं हुआ है। बहरहाल अभी आईक्यू ज़ेड1 की अन्य डिटेल्स आने का इंतजार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here