Itel ने भारत में लॉन्च किए इयरबड्स T1 और वायरलेस नेकबैंड Jukeset N53, जानें कीमत और फीचर्स

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2022/02/itel-TWS-Earbuds-T1.jpg

Itel भारत में अपने स्मार्ट गैजेट पोर्टफ़ोलियो को लगातार अपडेट कर रहा है। कंपनी फ़िलहाल बजट ट्रू वायरलेस स्टीरियो (TWS) पर फ़ोकस कर रही है। आईटेल ने भारत में दो वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। आइटेल के लेटेस्ट ऑडियो गैजेट – T1 TWS और नेकबैंड डिज़ाइन वाला Jukeset N53 BT वायरलेस इयरफोन है। आईटेल ने इयरबड्स T1 TWS इयरबड्स को 1099 रुपये की कीमत में लॉन्च किया है। इसके साथ ही Itel ने Jukeset N53 BT वायरलेस इयरफोन को 799 रुपये की क़ीमत में पेश किया है।

कंपनी ने इयरबड्स T1 को पर्ल व्हाइट कलर ऑप्शन में पेश किया है। कंपनी का कहना है वह इयरबड्स को जल्द ही और भी कलर ऑप्शन में लॉन्च करेगा। आइटेल ने बताया कि दोनों ही ईयरबड्स में कंपनी 12 महीने तक की वारंटी ऑफर कर रही है।

Itel Earbuds T1 और Jukeset N53

Itel Earbuds T1 TWS को कंपनी ने ब्लूटूथ 5.0 कनेक्ट्विटी के साथ पेश किया गया है। इसे कंपनी ने टच कंट्रोल और वॉइस असिस्टेंट फीचर के साथ पेश किया है। यह ऑडियो डिवाइस इन-इयर डिजाइन के साथ पेश किया गया है। टच कंट्रोल से इस इयरबड्स में म्यूज़िक प्ले/पॉज़, कॉल आन्सर और डिस्कॉनेक्ट, वॉइस असिस्टेंट जैसे कंट्रोल आसानी से किए जा सकते हैं। एक इयरबड्स का वजन 3.7 ग्राम है, जो आसानी से कान में फ़िट हो जाता है। इसके साथ ही यह इयरबड्स IPX5 रेटिंग के साथ आता है।

इस इयरबड्स में शानदार ऑडियो क्वालिटी के लिए 10.4 mm का ड्राइवर दिया गया है। कंपनी का कहना है कि यह सिंगल चार्ज में 8 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। इसके साथ ही चार्जिंग केस की क्षमता 350 mAh की है जो 40-घंटे का स्टेंडबाई टाइम ऑफर करता है। यह भी पढ़ें : itel A27 स्मार्टफोन में दिया जाएगा 4000mAh का बैटरी, लॉन्च से पहले लीक हुई खूबियां

Itel Jukeset N53 ब्लूटूथ हेडसेट को कंपनी ने नेकबैंड डिजाइन के साथ पेश किया है। यह नेकबैंड सिंगल चार्ज में करीब 12-घंटे का प्लेबैक ऑफर करता है। इस नेकबैंड में 150mAh की बैटरीपैक दिया गया है। आइटेल का यह नेकबैंड प्रो-स्पोर्ट्स डिजाइन के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ दिया गया है। इसके साथ ही यह नेकबैंड हेडसेट IPX5 रेटिंग के साथ आता है। यह भी पढ़ें : Realme Narzo 50 स्मार्टफोन ग्रे और ग्रीन कलर में करेगा एंट्री, जाने कब होगा लॉन्च

लेटेस्ट वीडियो : सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy S22 सीरीज़ के स्मार्टफोन