मोबाइल यूजर्स के लिए बुरी खबर, महंगे होने वाले हैं रिचार्ज प्लान, जानें कब और कितनी बढ़ेगी कीमत

Join Us icon

दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सब्सक्राइबर्स इस साल की शुरआती महीने में अपनी एक रिपोर्ट जारी की थी, जिसके अनुसार भारत में 31 जनवरी 2020 तक 115.6 करोड़ मोबाइल यूजर्स थे। वहीं, अब इन करोड़ों यूजर्स के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार सभी टेलिकॉम कंपनियं के रिचार्ज प्लान एक बार फिर महंगे होने वाले हैं। प्लान की कीमत में बढ़ोतरी अगले 12 से 18 महीने में दो बार की जा सकती है। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर किसी भी कंपनी ने इस बात को लेकर जानकारी नहीं दी है।

EY वेबासइट द्वारा एक जानकारी सामने आई है, जिसमें बताया गया है कि इंडिया में मौजूद सभी टेलिकॉम कंपनियों अपने रिचार्ज प्लान्स को महंगा करने वाली हैं। इससे पहले पिछले साल यानी 2019 में 30 नवंबर के बाद रिलायंस जियो, एयरटेल, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल ने अपने रिचार्ज को महंगा किया था। इसे भी पढ़ें: BSNL 2399 Vs Jio 2399: देखें किसका लॉन्ग टर्म प्लान है अच्छा?

telecom-news

पिछले साल टेलिकॉम इंडस्ट्री को घाटे से उबरने के लिए टैरिफ को महंगा किया गया था। वहीं, इस बार सामने आई जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान कंपनियों के सामने अचानक आईं चुनौतियों के चलते टैरिफ प्लान्स महंगे करना अब कंपनियों के लिए मजबूरी बन गई है।

EY में इमर्जिंग मार्केट्स टेक्नॉलजी, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट एंड टेलिकम्युनिकेशंस (TMT) लीडर प्रशांत सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि टैरिफ महंगे करना जरूरी है क्योंकि टेलिकॉम और कंज्यूमर्स की ओर से किया जाने वाला खर्च कम है, ऐसे में अगले 6 महीने में टैरिफ महंगे होना चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा जरूर है और जितना जल्दी होगा उतना अच्छा है। इसे भी पढ़ें: Jio दे रहा है हर दिन 3जीबी डाटा, लेकिन फिर भी Airtel का प्लान है बेस्ट, जानें कैसे

12 से 18 महीने में दो बार टैरिफ हाइक

प्रशांत ने बताया कि अगले 12 से 18 महीने में दो बार टैरिफ महंगे हो सकते हैं। उन्होंने कहा है कि अगले छह महीने में एक बार कंपनियां अपने रिचार्ज महंगे करेंगी और ऐसा करना मार्केट में उनके स्टेबल बनने के लिए जरूरी हो चुका है। वहीं, टैरिफ में इस बार कितनी बढ़ोतरी की जाएगी इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here