Jio का नेटवर्क हुआ डाउन, क्या आपको भी हो रही कॉल और इंटरनेट का इस्तेमाल करने में परेशानी?

Join Us icon

देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम ऑपरेटर कंपनी Reliance Jio के यूजर्स को आज सुबह से ही काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, ट्विटर पर बुधवार सुबह से जियो का नेटवर्क डाउन होने की शिकायत यूजर्स द्वारा की जा रही है। वहीं, कुछ ही समय में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter पर #jiodown ट्रेंड करने लगा। कुछ यूजर्स ने लिखा कि जियो का नेटवर्क कई घंटों से काम नहीं कर रहा है। कुछ यूजर्स ने लिखा कि फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम के बाद अब जियो का नेटवर्क भी डाउन हो गया है। कुछ उपयोगकर्ताओं ने यह भी बताया है कि वे सुबह से ही Jio नेटवर्क में आ रही परेशानियों का सामना कर रहे हैं। कुछ Jio यूजर्स ने बताया कि Jio का ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी डाउन है।

जियो नेटवर्क हुआ डाउन

वहीं, डाउनडेटेक्टर के अनुसार, हजारों Jio उपयोगकर्ताओं को नेटवर्क में समस्या का सामना करना पड़ रहा है? यह दर्शाता है कि 4,000 से अधिक उपयोगकर्ताओं ने Jio नेटवर्क के मुद्दों के बारे में शिकायत की है, जबकि 40 प्रतिशत ने बिना किसी संकेत के अनुभव किया है। इसे भी पढ़ें: Jio ने पूरा किया 5 साल का सफर, जानें वो 5 बातें जिन्होंने बदल कर रख दिया इंडिया का बाजार
jio-issues
ट्विटर पर आए यूजर्स के कमेंट के अनुसार ऐसा लगता है कि इस नेटवर्क समस्या का सामना मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मुंबई, दिल्ली, बैंगलोर और अन्य शहरों में उपयोगकर्ताओं को ज्यादा हुआ है। हालांकि, हमें अपने रिलायंस जियो के नंबर पर ऐसी कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। वहीं, पिछले एक-डेढ़ घंटे से यह दिक्कत चल रही है। उम्मीद है कि जल्दी ही व्यवस्था ठीक हो जाएगी। वहीं, अभी तक Jio के कॉर्पोरेट हैंडल ने इस बारे में पोस्ट नहीं किया है, हालांकि JioCares हैंडल ग्राहकों को जवाब दे रहा है। इसे भी पढ़ें: 5G के क्षेत्र में Jio ने बढ़ाया एक और बड़ा कदम

FB, WhatsApp, Instagram Down

हाल ही में सोशल मीडिया प्लटेफॉर्म व्हाट्सएप, फेसबुक इंस्टाग्राम और फेसबुक का मैसेंजर डाउन हुआ था। भारत के साथ ही इस डाउन का असर ग्लोबली देखने को मिला था। दुनियाभर में यूजर्स को इसके इस्तेमाल में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, इससे फेसबुक के शेयर में भी गिरावट आई थी और एक ही दिन में कंपनी के सीईओ मार्क जकरबर्ग की नेटवर्थ में 6.11 अरब डॉलर की गिरावट आई थी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here