Netflix पर हिंदी में स्ट्रीम होने वाली है कांतारा फिल्म, जानें डिटेल

Join Us icon

बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई करने वाली ऋषभ शेट्टी की कन्नड़ फिल्म कांतारा कुछ दिन पहले ओटीटी पर रिलीज हुई थी। लेकिन, उस समय सिर्फ मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में इसे रिलीज होने से हिंदी भाषी दर्शकों को थोड़ी मायूसी हाथ लगी। हालांकि, अब कांतारा हिंदी ओटीटी रिलीज डेट (Kantara Hindi OTT Release Date) का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। इस शानदार फिल्म के हिंदी भाषी दर्शकों को बता दें कि फिल्म इस हफ्ते शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म (Kantara Hindi OTT platform ) पर रिलीज होने वाली है। आइए आगे आपको Kantara Hindi OTT की रिलीज डेट के साथ ही इस फिल्म के बारे में कुछ जानकारी देते हैं।

9 दिसंबर को रिलीज होगी Kantara Hindi

kantara

कांतारा हिंदी की ओटीटी रिलीज डेट का अनाउंसमेंट हो चुका है। बता दें कि फिल्म का हिंदी वर्जन 9 दिसंबर 2022 यानी इस शुक्रवार नेटफ्लिक्स इंडिया पर स्ट्रीम किया जा सकेगा। स्ट्रीमिंग जायंट ने अपने आने वाले मूवी सेक्शन में इसे जोड़ा है। साथ ही आपको बता दें कि फिल्म के हिंदी डब वर्जन को खुद ऋषभ शेट्टी ने निर्देशित किया है। इसके अलावा अमेजन प्राइम वीडियो पर फिल्म को मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ भाषा में अभी देखा जा सकता है।

देखें Kantara Trailer

गौरतलब है कि ‘कांतारा’ को सिनेमाघरों में 30 सितंबर 2022 को रिलीज किया गया था। इस दौरान फिल्म को को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला और फिल्म ने हिंदी को मिलाकर 100 करोड़ और वर्ल्डवाइड 400 करोड़ के आस-पास कलेक्शन किया। साथ ही फिल्म कांतारा को सेलेब्स से लेकर समीक्षकों का भी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। शायद यही वजह रही कि अन्य फिल्मों की तुलना में छोटी लागत से बनी इस फिल्म ने करोड़ों रुपये का कारोबार किया।

फिल्म की कहानी

फिल्म ‘कांतारा’ की कहानी की बात करें तो यह पवित्र रीति-रिवाजों और परंपराओं, किवदंतियों और पीढ़ीगत रहस्यों पर आधारित है। साथ ही फिल्म में दर्शाया गया है कि एक राजा ने देवता माने जाने वाले एक पत्थर के बदले अपनी कुछ जमीन गांवों वालों दी। लेकिन, समय के साथ ही अब राजा के वंशज उस जमीन वापस मांग रहे हैं। हालांकि, दूसरी ओर देवता ने राजा से कहा था कि अगर वह जमीन देने की शर्त से वापस पीछे हटा तो अनर्थ का सामना पड़ेगा। इसी कहानी के ईद-गिर्द फिल्म है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here