
कौन बनेगा करोड़पति टीवी की दुनिया सबसे पॉपुलर रियलिटी शो कहा जा सकता है क्योंकि अब तक इस शो के 12 सीजन सफल हो चुके हैं और फिर एक बार ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ (Kaun Banega Crorepati 13) जल्द ही टीवी पर लौट रहा है। अमिताभ बच्चन के इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन का प्रोसेस भी शुरू हो चुका है। अगर आप बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठकर करोड़पति बनने का सपना देख रहे हैं तो इस शो के लिए रजिस्ट्रेशन कर स्टेज पर पहुंचा जा सकता है। ऑनलाइन यह प्रोसेस काफी आसान है।
KBC 13 Registration के लिए पहला सवाल
KBC 13 Registration की प्रक्रिया 10 मई यानी सोमवार से शुरू हो चुकी है। सोमवार रात को 9 बजे Amitabh Bachchan ने ‘केबीसी 13’ के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए पहला सवाल पूछा था। इसी तरह बीच-बीच में अमिताभ द्वारा सवाल पूछे जाएंगे, जिनके जवाब देने के लिए आपको रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। ध्यान रहे कि सवाल का जवाब देने के लिए पूछे गए प्रश्न के समय से रात 9 बजे तक भेजे जा सकते हैं।

ऐसे करें KBC 13 के लिए रजिस्टर
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले आपको Sonyliv ऐप डाउनलोड करना होगा।
- इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर या फिर सोनी लिव की ऑफिशियल वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकता है।
- इसके बाद ऐप को ओपन करें और सीधा KBC वाले लिंक पर क्लिक करें।
- क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन वाला वह सवाल आएगा, जो अमिताभ बच्चन ने पूछा है। इसका जवाब देने के साथ ही एक फॉर्म भी आएगा, जिसमें कुछ पर्सनल डीटेल मांगी जाएंगी। उस फॉर्म को भरकर सब्मिट कर करना होगा।
- सब्मिट के बाद एक मेसेज आएगा- Thank you for completing your KBC registration.
- इस मैसेज का मतलब है कि आपका रजिस्ट्रेशन सफलतापूर्वक हो गया है।
SMS के जरिए करें रजिस्टर
Sonyliv ऐप के अलावा ‘केबीसी 13’ के रजिस्ट्रेशन और सवाल का जवाब SMS के जरिए भी दिया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी प्रक्रिया क्या है।
- इसके लिए सवाल का जवाब- KBC, Option A, B, C या D, Age, Gender के फॉर्मेट में देना होगा।
- BSNL, Airtel, Jio और Vodafone Idea के सब्सक्राइबर्स अपने रजिस्ट्रेशन वाले सवाल का जवाब SMS के जरिए 509093 पर भेज सकते हैं।NOTE: ध्यान रहे इस रजिस्ट्रेशन प्रोसेस में चुने गए लोगों को स्क्रीनिंग राउंड के लिए KBC बुलाया जाएगा।
कौन थे सबसे पहले KBC के करोड़पति
केबीसी के पहले सीजन में मुंबई के हर्षवर्धन नवाथे ने 1 करोड़ की धनराशि जीती थी। इसके बाद हर्षवर्धन को रातो-रात पॉपुलैरिटी मिल गई थी। इसके बाद से पिछले सीजन तक कई लोग करोड़पति बने।
अमिताब बच्चन KBC फीस
साल 2000 में शुरू हुए ‘कौन बनेगा करोड़पति’ न सिर्फ कंटेस्टेंट की बल्कि अमिताभ बच्चन ने भी खूब पैसा कमाया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केबीसी 12 के लिए अमिताभ बच्चन प्रति एपिसोड 3-5 करोड़ रुपये लेते थे। हालांकि, इस बात की कोई ऑफिशियली जानकारी नहीं कि अमिताभ को कितनी रकम मिलती है।










