नहीं खत्म होगी अभी जियोफोन के लिए भीड़, जानें क्या है कारण

Join Us icon

जैसा कि मालूम है रिलायंस के बहुप्रतिक्षित जियोफोन की प्रीबुकिंग शुरू हो गई है और इसके लिए अभी से ही स्टोर पर लंबी लाइन लगी हुई। हालांकि कई लोग यह सोचकर अभी बैठे हैं कि जब भीड़ खत्म होगी तब लेंगे तो आपको बता दूं कि ऐसे में आपको लंबे सयम का इंतजार करना पड़ सकता है। क्योंकि रिलायंस​ जियो फोन के लिए फिलहाल यह भीड़ कम होने वाली नहीं है। क्योंकि फोन की मांग के अपेक्षा पूर्ति काफी कम है। इस बारे में हमनें पहले भी जानकारी दी थी

कल शाम 5:30 मिनट से जियोफोन की प्रीबुकिंग शुरू हुई और इसके लिए स्टोर पर लंबी लाइन लग गई। वहीं कंपनी ने ऐप और वेबसाइट के माध्यम से भी फोन बुक करने की सु​विधा दी है। बावजूद इसके बुकिंग शुरू होते ही स​र्वर क्रैश हो गया और लोग फोन को बुक करने में नाकाम रहे। यह समस्या सिर्फ आम यूजर के लिए नहीं था बल्कि रिटेलर्स के सर्वर भी क्रैश कर गए और वे भी बुक करने में नाकाम रहे। शुरुआत में कुछ लोगों ने बुक किया लेकिन थोड़े समय बाद बुकिंग लगभग बंद हो गई थी।

वीडियो में देखें कैसे करें मोबाइल से जियो फोन की प्रीबुकिंग

यह तो एक कारण है। वहीं दूसरा कारण भी जिसे सुनकर शायद आप अभी से ही अपना जियोफोन बुक कराने निकल पड़ें। रिलायंस जियो के निर्देश अनुसार एक रिटेलर एक दिन में सिर्फ 40 फोन ही बुक कर सकता है जबकि मांग इससे बहुत ज्यादा है। ऐसे में जियोफोन के लिए कंपनी ने पहले आओ पहले पाओ की नीति बनाया है। इसलिए जिन लोगों ने पहले अपना फोन बुक करा रखा है उन्हें पहले फोन मिलेगा। रही बात मोबाइल और वेब कि तो सुबह में यह कार्य नहीं कर रहा था लेकिन खबर लिखने के दौरान यह शुरू हो गया था।

जियो फोन में चलेगा पुराना नंबर लेकिन नहीं है वाईफाई हॉट स्पॉट

बावजूद इसके मांग के अनुसार सप्लाई कम है और ऐसे में फोन मिलने में आपको काफी समय लग सकता है। हालांकि जियोफोन लॉन्च के दौरान मुकेश अंबानी ने कहा था ​कि हर सप्ताह 5 मिलियन अर्थात 5 लाख फोन की पूर्ति की जाएगी। यह मात्रा बड़ी है लेकिन मांग इससे कहीं ज्यादा है।

जियोफोन की हैवी डिमांड के चलते सर्वर हुआ डाउन, जियो की वेबसाइट बंद


इस तस्वीर में देख सकते हैं जियो फोन की पूरे स्पेसिफिकेशन

jio-phone