खत्म होने वाला है BSNL का धमाकेदार ऑफर, फ्री में पाएं 75 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी और डेर सारा डाटा

भारत संचार निगम लिमिटेड यानी BSNL ने कुछ समय पहले एक स्पेशल ऑफर की पेशकश की थी। PV2399 Mobile Recharge Plan यानी 2399 रुपए वाले प्लान के साथ पेश इस ऑफर को पेश किया गय। इस ऑफर में कंपनी की ओर से 365 दिन वाले प्लान के साथ 75 दिन की एक्स्ट्रा वैधता ऑफर की जा रही है। इसका मतलब अब यह प्लान अब पूरे 440 दिनों तक चलेगा। यह फेस्टिव सीजन के उपलकक्ष में कंपनी द्वारा पेश किया जा रहा एक सीमित समय ऑफर है। मौजूदा और नए दोनों BSNL यूजर्स इसका लाभ उठा सकते हैं। आइए अब आपको बताते हैं कि ये BSNL Offer कब तक के लिए वैलिड है और इस प्लान में और क्या बेनिफिट्स मिल रहे हैं।
क्या है ऑफर
बीएसएनएल राजस्थान के ट्विटर हैंडल से इस ऑफर की जानकारी दी। दरअसल, इस साल देश द्वारा मनाए जाने वाले 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर PV2399 Mobile Recharge Plan यानी 2399 रुपए वाले प्लान के साथ 75 दिन की वैधता एक्स्ट्रा बिना किसी कीमत के ऑफर की जा रही है। हालांकि, यह ऑफर 31 जनवरी तक के लिए लागू है। इसे भी पढ़ें: 2GB डाटा 90 दिन वैलिडिटी, BSNL के इस प्लान का Jio Airtel के पास नहीं है तोड़
Avail #BSNL special #offers
75 days extra validity on #BSNL_PV2399
3GB/Day data + U/L local/STD calls for 440 Days
Recharge online https://t.co/3nvNj8KshP OR
BSNL Selfcare App https://t.co/yRKjVtxmB4
#DigitalIndia #AzadiKaAmritMahotsav #Business #WorkFromHome #OnlineClasses pic.twitter.com/dUMAMzkl3I— BSNL_RAJASTHAN #StayHomeStaySafe (@BSNL_RJ) January 28, 2022
BSNL Free Offer
2399 रुपए वाला यह प्लान एक साल यानी 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है लेकिन ऑफर के तहत इस प्लान में यूजर्स को 75 दिनों की अतिरिक्त वैधता मिलेगी। बीएसएनएल कंपनी के मोबाइल उपभोक्ता समान कीमत पर 365 दिन + 75 दिन यानी 440 दिनों की वैलिडिटी का लाभ उठा सकते हैं। यह ऑफर 31 जनवरी तक के लिए लागू है।
BSNL का 2399 रुपए प्लान
बीएसएनएल के 2399 रुपए वाले इस प्लान की बात करें तो इस रिचार्ज प्लान को कंपनी ने सिर्फ प्रीपेड ग्राहकों के लिए ही पेश किया हुआ है। इस प्लान के तहत उपभोक्ताओं को हर दिन 3 जीबी इंटरनेट डाटा प्राप्त होता है। यानी बीएसएनएल यूजर्स प्लान में 440 दिन में कुल 1320 जीबी डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे भी पढ़ें: Jio vs Airtel vs VI vs BSNL: ये रहे सबसे सस्ते डेली 1.5जीबी डाटा वाले प्लान, जानें किसका रिचार्ज है बेस्ट
लेटेस्ट वीडियो
डाटा के साथ ही बीएसएनएल अपने यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा प्रदान करती है। यह कॉलिंग लोकल व एसटीडी सभी नंबरों पर फ्री रहती है तथा किसी भी नेटवर्क पर इस यूज़ पूरी तरह से मुफ्त किया जा सकता है। वहीं अन्य बेनिफिट्स की बात करें तो ओटीटी का फायदा देते हुए कंपनी अपने प्लान में इरोज़ नाउ का भी फ्री सब्सक्रिप्शन प्रदान करती है।