
भारतीय फोन मेकर कंपनी Lava ने अपने नए फीचर फोन को बाजार में पेश किया है। डिवाइस को कंपनी ने Lava A5 के नाम से पेश किया है। इस फीचर फोन में कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं। फोन का सबसे बड़ा फीचर इसमें दी गई ‘Super Ultra Tone Technology’ है जो कि आपकी कनवर्जेशन को प्राइवेट रखने में मदद करती है।
कीमत और उपलब्धता
Lava A5 की कीमत की बात करें तो यह सिर्फ 1,399 रुपए में पेश किया गया है। डिवाइस को रोज गोल्ड और सिल्वर ब्लू कलर में पेश किया गया है। इसके अलावा फोन के साथ कंपी एक साल की मैन्यूफेक्चरिंग रिप्लेसमेंट गारंटी देती है। इशके अलावा एक्सेससरीज की छह महीने की वारंटी देती है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 3899 रुपये में लॉन्च हुआ Lava Z41, इसमें है 5 MP रियर कैमरा, 16 GB स्टोरेज और एंडरॉयड 9 गो एडिशन
स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें नए Lava फीचर फोन की तो अपने लुक से काफी बेहतरीन लगता है। इसमें 2.4-इंच डिसप्ले दी गई है जो QVGA रेजोल्यूशन को सपोर्ट करता है। फोन में बिल्ट इन स्टोरेज दी गई है जो कि 32GB तक बढ़ाई जा सकती है। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 1,000mAh बैटरी दी गई है जो कि एक बार चार्ज होने के बाद तीन दिन तक चलेगी। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 7,999 रुपये में लॉन्च हुआ 3जीबी रैम, 3500एमएएच बैटरी और डुअल रियर कैमरे वाला Lava Z93
फोटोग्राफी के लिए फोन में VGA प्राइमरी कैमरा जूम क्षमता के साथ दी गई है। इसके अलावा रियर कैमरा की मदद से वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। साथ ही फोन में फ्लैश लाइट, वायरलैस एफएम रेडियो रिकॉर्डिंग क्षमता के साथ आता है। वहीं, इसमें 3.5mm ऑडियो जैक, MP3 सपोर्ट और ब्लूटूथ है। फोन में ‘Super Ultra Tone Technology’ दी गई है। इसमें 22 भाषाओं का सपोर्ट है, जिसमें इंगलिश, हिन्दी, तमिल, तेलगू और पंजाबी जैसी भाषाएं हैं।




















