Lava Agni 3 vs Motorola Edge 50 Fusion: जानें किसका कैमरा है बढ़िया

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2024/10/Lava-Agni-3-vs-Motorola-Edge-50-Fusion-camera-.jpg

लावा अग्नि 3 (रिव्यू) का कैमरा सेटअप 25,000 रुपये से कम के सेगमेंट में काफी शानदार दिखाई देता है। इस प्राइस कैटेगरी में कोई अन्य स्मार्टफोन 50MP प्राइमरी सेंसर, 8MP अल्ट्रावाइड लेंस और 8MP 3x टेलीफोटो यूनिट की विशेषता वाला ट्रिपल-कैमरा सिस्टम के साथ नहीं आता है। लेकिन जब कैमरे लगभग सटीक कलर के साथ तस्वीर क्लिक करते हैं तो डिटेल्स और डायनामिक रेंज में कमी दिकाई देती है। दूसरी ओर मोटोरोला एज 50 फ्यूजन (रिव्यू) विभिन्न परिस्थितियों में बारीक डिटेल्स को कैप्चर करता है, लेकिन कलर्स को ओवरसैचुरेट करता है।

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन की कीमत 22,999 रुपये है, जबकि लावा अग्नि 3 की कीमत 20,999 रुपये से शुरू होती है। हमने दोनों स्मार्टफोन को डिफॉल्ट व समान सेटिंग्स में डेलाइट, अल्ट्रावाइड, पोर्ट्रेट, सेल्फी और लो-लाइट इमेज कैप्चर करके टेस्ट किया ताकि उनकी कैमरा क्षमताओं की तुलना की जा सके। आइए जानते हैं कि दोनों फोन्स में से किसका कैमरा बढ़िया है।

डेलाइट

Lava Agni 3
Motorola Edge 50 Fusion

These daylight images were captured using the 50MP primary camera on both smartphones. The camera defaults to 12.5MP by default using pixel binning. The Motorola Edge 50 Fusion wins this round by capturing images with finer details across the frame. The Lava Agni 3 image appears natural, but it is a tad more grainier than Motorola’s and doesn’t preserve details around the shadowy areas at all.

दोनों स्मार्टफोन के 50MP प्राइमरी कैमरे से दिन के उजाले में तस्वीरें ली गईं। कैमरा डिफॉल्ट रूप से पिक्सेल बिनिंग का उपयोग करके 12.5MP पर सेट हो जाता है। वहीं, मोटोरोला एज 50 फ्यूजन फ्रेम में बारीक डिटेल्स के साथ तस्वीरें कैप्चर करके इस राउंड में जीतता है। लावा अग्नि 3 की तस्वीर प्राकृतिक दिखती है, लेकिन यह मोटोरोला की तुलना में थोड़ी पीछे रह जाती हैं।

विजेता: Motorola Edge 50 Fusion

अल्ट्रावाइड

Lava Agni 3
Motorola Edge 50 Fusion

The Motorola Edge 50 Fusion outshines the Lava Agni 3 with its vibrant colours and impressive detail. In contrast, the Lava Agni 3 sticks to more accurate, true-to-life colours but suffers from grainy images and underwhelming detail.

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन अपने वाइब्रेंट कलर और इंप्रेसिव डिटेल्स के साथ लावा अग्नि 3 को मात देता है। इसके विपरीत, लावा अग्नि 3 अधिक सटीक, वास्तविक कलर पर टिका रहता, लेकिन ग्रेनी तस्वीरों और कम डिटेल्स इसे मोटो फोन से पीछे छोड़ देती हैं।

विजेता: Motorola Edge 50 Fusion

पोर्ट्रेट

Lava Agni 3
Motorola Edge 50 Fusion

दोनों स्मार्टफोन को पोर्ट्रेट के लिए एज डिटेक्शन में सुधार की आवश्यकता है। लेकिन फिर भी आप पाएंगे कि मोटोरोला एज 50 फ्यूजन सम्मानजनक डिटेल्स के साथ स्पष्ट पोर्ट्रेट फोटो क्लिक करता, जबकि स्किन टोन ओवर सैचुरेटेड दिखते हैं, जिससे ऊपर दिए गए कैमरा सैंपल की तरह एक पीलापन प्रभाव होता है। दूसरी ओर लावा अग्नि 3 थोड़े बेहतर स्किन टोन के साथ पोर्ट्रेट तैयार करता है, लेकिन यह डिटेल्स को स्मूथ करता है।

विजेता: टाई

सेल्फी

Lava Agni 3
Motorola Edge 50 Fusion

लावा अग्नि 3 में 16MP का फ्रंट-फेसिंग कैमरा है, जबकि मोटोरोला एज 50 फ्यूजन में 32MP का स्नैपर है। मोटोरोला डिवाइस पर हाई रिजोल्यूशन इसे अग्नि 3 की तुलना में काफी बेहतर सेल्फी कैप्चर करने की परमिशन देता है, जिससे तस्वीरें अक्सर धुंधली और ओवरएक्सपोज़्ड दिखाई देती हैं। इसके विपरीत मोटोरोला एज 50 फ्यूजन सोशल मीडिया-तैयार सेल्फी प्रदान करता है।

विजेता: Motorola Edge 50 Fusion

नाइट मोड

Lava Agni 3
Motorola Edge 50 Fusion

लावा अग्नि 3 और मोटोरोला एज 50 फ्यूजन दोनों ही लंबे समय तक एक्सपोजर के साथ कम रोशनी में तस्वीरें पेश करते हैं। ओवरसैचुरेशन की वजह से मोटोरोला स्मार्टफोन लाल रंग को थोड़ा ज्यादा हाइलाइट करता है, लेकिन फिर भी यह ओवरऑल अपील और डिटेल के मामले में लावा अग्नि 3 से बेहतर है। भले ही लावा स्मार्टफोन बेहतर कलर प्रदान करता है, लेकिन लाइट फ्लेयर को कंट्रोल करने में असमर्थता के कारण तस्वीर की स्पष्टता कम हो जाती है और डिटेल्स भी कम हो जाती हैं।

विजेता: Motorola Edge 50 Fusion

फैसला

मोटोरोला एज 50 फ्यूजन और लावा अग्नि 3 के बीच कैमरा तुलना में मोटोरोला एज 50 फ्यूजन अधिकतर स्थितियों में बेहतर साबित हुआ।

हालांकि, जब बात डिटेल्स और शार्पनेस की आती है, तो लावा अग्नि 3 थोड़ा पीछे रह जाता है। मोटोरोला एज 50 फ्यूजन बेहतर स्पष्टता और शार्पनेस प्रदान करता है, जो उन फोटो प्रेमियों के लिए इसे एक बेहतर ऑप्शन बनाता है, जो अपनी तस्वीरों में डिटेल्स देखना पसंद करते हैं।