
91मोबाइल्स को एक्सक्लूसिव तौर पर इस बात की जानकारी मिली है कि इस दीवाली देशी स्मार्टफोन कंपनी Lava महिलाओं के लिख एक खास मोबाइल Lava BE U लॉन्च करने जा रही है। महिलाओं को ध्यान में रखते हुए इस फोन में स्पेसिफिकेशन्स दिए जाएंगे। वहीं, डिजाइन में महिलाओं की पसंद का ध्यान रखा जाएगा। हालांकि, अभी हमें इस फोन की लॉन्च डेट की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, माना जा रहा है कि नवंबर के पहले या दूसरे हफ्ते में इसे लॉन्च कर दिया जाएगा।
हमें मिली जानकारी में फोन के डिजाइन से जुड़ी डीटेल सामने आई है, जो कि पिंक कलर में है और इसका रियर लुक बेहद आकर्षक है। फोन का रियर पैनल रिमूवेबल लगता है। वहीं, नीचे बाईं तरफ स्पीकर के लिए कट-आउट है। लावा बीई यू डिज़ाइन में डिस्प्ले के नीचे एक बड़ा चिन पार्ट मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Lava लाया दुनिया का पहला बुखार मापने वाला फोन, बिना छुए ही बॉडी टेंपरेचर बता देगा यह सस्ता इंडियन मोबाइल
Lava BE U की कीमत को लेकर फिलहाल हमें कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन, डिजाइन को देखकर कहा जा सकता है कि फोन को बजट कैटगरी में पेश किया जाएगा, जिससे इसकी कीमत 10,000 रुपए के अंदर ही होगी। इस साल सिंतंबर में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें बताया गया था कि लावा इंडिया में कई फोन्स को पेश करने का प्लानिंग में है, जिनकी कीमत 10,000 रुपए के आस-पास ही होगी।
लावा ने हालांकि उस रिपोर्ट में आने वाले स्मार्टफोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया था। रिपोर्ट के मुताबिक लावा ने दावा किया था कि ये सभी स्मार्टफोन पूरी तरह से मेक इन इंडिया होंगे और इनका निर्माण भारत में ही किया जाएगा। Lava Mobiles के इन आने वाले स्मार्टफोंस को Xiaomi, Realme, Tecno, Infinix के साथ ही लो बजट में Samsung और Vivo से भी कड़ी टक्कर मिलने वाली है। इसे भी पढ़ें: सिर्फ 7,777 रुपये में लॉन्च हुआ Made in India फोन LAVA Z66, चीनी ब्रांड्स को देगा टक्कर
LAVA Z66
लावा मोबाइल्स ने कुछ समय पहले ही यह ‘मेड इन इंडिया’ फोन सिर्फ 7,777 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया था। इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया है जो 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.08 इंच की एचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। डिसप्ले के तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया है। कंपनी की ओर से LAVA Z66 डिसप्ले को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है जिसके उपरी ओर ‘यू’ शेप वाली नॉच दी गई है।





















