चीनी फोन्स को चुनौती देने आ रहा भारतीय कंपनी का ये धांसू स्मार्टफोन, धमाकेदार होंगे फीचर्स

Join Us icon

विश्व की पांचवी सबसे बड़ी फीचर फोन बनाने वाली भारतीय कंपनी लावा इंटरनेशनल अब अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए तैयार दिखाई दे रही है। चीन में पनपे कोरोना और भारत-चीन के सैनिकों के हुई हिंसक झड़प में 20 जवान के शहीद होने के बाद बॉयकॉट चाइना अभियान तेज हो गया है। वहीं, चीनी फोन्स को बाहिष्कार करने वालों के लिए अब एक अच्छी खबर दिखाई दे रही है। एक रिपोर्ट के अनुसार LAVA जल्द ही बजट कैटगरी के अंदर एक नया फोन पेश करने वाली है।

बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर LAVA का एक फोन देखा गया है। इस लिस्टिंग में फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आए हैं। लिस्टिंग में फोन के नाम का जिक्र किया गया है, जिसके अनुसार इस डिवाइस का नाम LAVA Z66 स्मार्टफोन होगा। इसे भी पढ़ें: बेस्ट नॉन चाइनीज फोन जो बन सकते हैं आपकी पसंद, देखें पूरी लिस्ट
lava-geekbench
GeekBench लिस्टिंग के अनुसार इस मॉडल में UNISOC चिपसेट होगा, जिसके सिंगल कोर और मल्टी कोर टेस्ट को देख कर लग रहा है कि यह एक एंट्री लेवल एसओसी के साथ आएगा। डिवाइस को 153 सिंगल-कोर टेस्ट और 809 प्वाइंट्स मल्टीकोर में प्राप्त हुए हैं। इस रेंज में उम्मीद की जा रही है कि फोन स्नैपड्रैगन 625 और Helio P10 के साथ आएगा। वहीं, बता दें कि यह लावा का पहला फोन होगा जो कि Unisoc चिपसेट से लैस होगा।

डिवाइस गीकबेंच पर 3GB रैम और एंडरॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ दिखाया गया है। इसेक अलावा लावा Z66 की कोई और जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अपने इस नए फोन को लेकर जल्द ही खुलासा कर सकती है। इसे भी पढ़ें: Samsung के 5 बेस्ट स्मार्टफोन, जिनकी कीमत है 20,000 रुपये से भी कम

भारतीय कंपनी Karbonn लॉन्च करेगी 2 नए स्मार्टफोन

बता दें कि हाल ही में कॉर्बन मोबाइल्स के एग्ज़ीक्यूटिव डायरेक्टर शशीन देवसारे ने टेक वेबसाइट द मोबाइल इंडियन के साथ हुए साक्षात्कार में इस बात को स्वीकारते हुए कहा है कि कंपनी जल्द भारतीय बाजार में अपने दो नए स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी अधिकारी की ओर से हालांकि इन दोनों ही स्मार्टफोंस के नाम की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन यह जरूरी साफ कर दिया गया है कि ये दोनों मोबाइल लो बजट में ही पेश किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here