13-एमपी डुअल कैमरे के साथ लेईको ले प्रो3 एआई एडिशन लॉन्च

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/04/LeEco-Le-Pro-3AI.jpg

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी लेईको ने अपने प्र​सिद्ध स्मार्टफोन डिवाईस ले प्रो3 का नया एआई एडिशन लॉन्च किया है। जैसा कि नाम से ही साफ हो रहा है कि यह एक आर्टिफिशअल ​इंटेलिजेंस आधारित वॉयस असिस्टेंट स्मार्टफोन है। चीनी बाजार में यह फोन 1,799 चीनी युआन यानि तकरीबन 16,800 रुपये शुरूआती कीमत पर लॉन्च किया गया है।

6जीबी रैम वाला शाओमी मी6 19 अप्रैल को होगा लॉन्च

लेईको ले प्रो3 एआई एडिशन कई मायनों में कंपनी के पहले के स्मार्टफोन्स से खास है। एक ओर जहां यह ‘लेले एआई असिस्टेंट’ पर कार्य करता है। वहीं यह लेईको का पहला डुअल रियर कैमरे वाला फोन भी है। इस फोन के फीचर्स पर गौर करें तो यह फोन फोन स्क्रीन बंद होने पर भी एक्टिवेट किया जा सकता है।

कंपनी की ओर से इसे 5.5-इंच की फुलएचडी स्क्रीन पर पेश किया गया है। यह फोन ईएमयूआई 5.9 से लैस एंडरॉयड मार्शमैलो पर आधारित है। इस फोन का स्टैंडर्ड वेरिएंट जहां 2.3गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स23 चिपसेट पर कार्य करता है वहीं ईको वेरिएंट को 2.2गीगाहर्ट्ज़ डेका-कोर मीडियाटेक हेलियो एक्स27 चिपसेट पर पेश किया गया है।

लेईको ले प्रो3 एआई एडिशन को 4जीबी रैम के साथ 32जीबी और 64जीबी के दो मॉडल में लॉन्च किया गया है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में मोनोक्रोम और आरजीबी तकनीक वाले 13-मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में वाईड एंगल लेंस के साथ 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।

23-एमपी कैमरे के साथ सोनी ने लॉन्च किया एक्सपीरिया एक्सए1

कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी जैसे फ़ीचर हैं। पावर बैकअप के लिए इसमें 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है। यह फोन गोल्ड, रोज़ गोल्ड और ब्लैक कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा जहां 32जीबी वेरिएंट की कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 16,800 रुपये तथा 64जीबी वेरिएंट की कीमत तकरीब 22,500 रुपये रखी गई है।