चीनी कंपनियों को टक्कर देने आ रहा है Motorola का नया स्मार्टफोन, मजबूती ऐसी की टकराने पर भी ना टूटे स्क्रीन

Motorola को लेकर कुछ समय पहले खबर आई थी कि इस ब्रांड का एक नया स्मार्टफोन मार्केट में आने को तैयार बैठा है जो मोटोरोला के मौजूदा मोबाइल्स से अलग होगा। इस फोन को अलग इसलिए बताया गया था क्योंकि इसका निर्माण मोटोरोला का मालिकाना हक रखने वाली Lenovo नहीं करेगी बल्कि इंग्लैंड बेस्ड टेक कंपनी Bullitt Group द्वारा किया जाएगा। वहीं अब नई रिपोर्ट में Motorola के इस आने वाले स्मार्टफोन की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा भी कर दिया गया है।
Bullitt Group द्वारा बनाया जाने वाले इस Motorola फोन की जानकारी डीलएनटेक वेबसाइट के जरिये सामने आई है। इस मोटोरोला फोन के नाम की जानकारी तो सामने नहीं आ पाई है लेकिन बताया जा रहा है कि यह एक रग्ड फोन होगा जिसे अनूकुल वातावरण के लिए बनाया जाएगा। ऐसे फोन गर्मी, सर्दी व बारिश झेलने के साथ ही गिरने व टकराने पर भी सुरक्षित रहते हैं। रिपोर्ट की मानें तो यह Motorola फोन 5,000एमएएच बैटरी के साथ लॉन्च किया जाएगा तथा बड़ी बैटरी के साथ ही इस फोन में 20वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक भी देखने को मिलेगी।
यह हो सकती है कीमत
Motorola स्मार्टफोन की बैटरी पावर के अलावा यह भी बताया गया है कि प्रोसेसिंग के लिए इस मोबाइल में क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट दिया जाएगा। गौरतलब है कि यह चिपसेट कम कीमत वाले स्मार्टफोंस में देखने को मिलता है जिनकी कीमत औसतन 10,000 रुपये के करीब होती है। ऐसे में उम्मीद की जा सकती है कि मोटोरोला का यह फोन 10,000 रुपये या उससे भी कम प्राइस के साथ लॉन्च होगा। लीक के अनुसार ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 610 जीपीयू सपोर्ट करेगा।
Moto G50 5G
मोटोरोला के इस आगामी डिवाईस की अन्य जानकारी तो अभी नहीं आई है लेकिन लगे हाथ कुछ पहले ही लॉच हुए मोटो जी50 की बात करें तो इस फोन में 1600×720 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 6.5 इंच का मैक्स विजन एचडी+ डिसप्ले दिया गया है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। वहीं, मोटो G50 में 4जीबी रैम दी गई है और यह फोन 64जीबी/128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में आता है। अगर आप फोन की स्टोरेज को बढ़ाने चाहते हैं तो माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से इसे 1टीबी तक बढ़ाया भी जा सकता है। यह भी पढ़ें : पावरफुल Realme X7 Max 5G फोन इंडिया में लॉन्च, स्पेसिफिकेशन्स और कीमत देखकर हो जाएंगे हैरान
फोन में पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 15 वॉट के फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट के साथ आती है। इसके अलावा कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर फोन में 3.5mm ऑडियो जैक, टाइप-C पोर्ट, वाई-फाई 5GHz, ब्लूटूथ 5.0, 4G और एनएफसी जैसे ऑप्शन हैं। साथ ही यह फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर काम कार्य करता है।
फोटोग्रफी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मौजूद है। इस सेटअप में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी लेंस के साथ एक 5 मेगापिक्सल का मैक्रो और एक 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। इतना ही नहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फ्रंट में 13 मेगापिक्सल का कैमरा प्लेस है। कैमरा फीचर्स के तौर पर फोन में एचडीआर, टाइमर, ऐक्टिव फोटो, प्रो मोड, पोर्ट्रेट मोड, टाइमलैप्स विडियो के साथ कई और ऑप्शन भी दिए गए हैं।