एलजी के इस फोन के आगे सैमसंग-एप्पल पड़ेंगे फीके

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/08/LGg.jpg

सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 और एप्पल आईफोन 8 जैसे बड़े नामों को टक्कर देने के लिए टेक कंपनी एलजी भी कमर कसे हुए है। यह कंपनी अपने आगामी फ्लैगशिप स्मार्टफोन वी30 के जरिये स्मार्टफोन की दुनिया में धमाकेदार वापसी करने वाली है। तमाम लीक्स के बीच आज एलजी ने इस फोन को लेकर अहम जानकारी दी है, जिसके बाद माना जा रहा है कि यह फोन अपने डिजाईन और लुक के चलते सैमसंग व एप्पल के मजबूत प्रतिद्वंदी साबित होगा।

6जीबी रैम और 128जीबी मैमोरी पर शाओमी लाएगी मी6 सी स्मार्टफोन

एलजी वी30 के लॉन्च से पहले कंपनी ने इस फोन को लेकर कुछ जानकारी शेयर की है। इसमें फोन के डिजाईन व डिसप्ले के बारे में बताया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह फोन कर्व्ड ऐज़ वाले पीओएलईडी प्लास्टिक ओएलईडी डिस्प्ले पैनल पर पेश किया जाएगा। पीओएलईडी पैनल इस बात की ओर ईशारा करता है कि एलजी अपने फोन स्क्रीन को अनब्रेकेबल बनाना चाह रही है।

इस फोन में 2:1 फुलविज़न वाली 6-इंच की क्यूएचडीप्लस स्क्रीन होगी जो 1440×2880 पिक्सल रेज्ल्यूशन सपोर्ट करेगी। फोन के उपरी हिस्से पर 20​प्रतिशत तथा नीचले हिस्से पर 50प्रतिशत तक बेज़ल देखने को मिलेंगे। यह फोन एचडीआर10 प्लेबैक सपोर्ट के साथ बेहद बेहतरीन वीडियो-ईमेज़ क्वालिटी प्रदान करेगा।

लॉन्च से पहले सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 की पूरी जानकारी हुई लीक, देखें कैसा होगा यह फोन

फोन को लेकर सामनें आए लीक्स के अनुसार फोन में 4जीबी व 6जीबी रैम के साथ 64जीबी मैमोरी ​दी जा सकती है। यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 चिपसेट पर रन करेगा तथा एलजी वी30 में डुअल कैमरा सेटअप के साथ वायरलैस चार्जिंग तकनीक पर 3,300एमएएच की बैटरी भी दी जा सकती है। गौरतलब है कि यह फोन आईएफए 2017 में 31 तारीख को पेश किया जाएगा।