Mahindra जल्द लेकर आ रही है पहली इलेक्ट्रिक कार XUV400, Tata Nexon EV से होगी टक्कर

Join Us icon

भारत की प्रमुख ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra इन दिनों अपने नए पेसेंजर व्हीकल पर काम कर रही है। महिंद्रा की नई 13 गाड़ियों में से 8 बैटरी से चलने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल होंगी। ये सभी इलेक्ट्रिक गाड़ियों को कंपनी साल 2027 तक लॉन्च कर सकती है। इनमें से एक Mahindra eXUV300 का इलेक्ट्रिक वेरिएंट है जो पिछले काफ़ी समय से सुर्खियों में है।

महिंद्रा ग्रुप के ऑटो एंड फार्म सेक्टर के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर राजेश जेजुरियाकर ने हिंट दिया है कि XUV 300 का इलेक्ट्रिक वर्जन XUV 400 नाम से मार्केट में एंट्री कर सकता है। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बताया गया है कि राजेश जेजुरिकर ने एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में बताया कि वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा अपकमिंग eXUV300 EV का नाम XUV400 करने पर विचार कर रही है। लेकिन अभी कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है।

XUV300 EV नए नाम से कर सकती है एंट्री

इससे पहले ख़बर सामने आई थी कि महिंद्रा एक नई मिड-साइज SUV लाने का विचार कर रही है, जिसे XUV400 के नाम से पेश किया जाएगा। महिंद्रा की यह एसयूवी XUV300 और XUV500 के बीच का मॉडल होगा। इस मिड-साइज एसयूवी का कोड नेम S204 था और इसे Ford के B प्लेटफॉर्म पर बनाने की प्लानिंग थी। इस गाड़ी के जरिए महिंद्रा Hyundai Creta और Kia Seltos को टक्कर देने का प्लान कर रही है। हालांकि Mahindra और Ford की पार्टनर्शिप काम नहीं कर पाई। अब XUV400 का नाम eXUV300 EV के लिए किया जा सकता है।

Mahindra की पहली इलेक्ट्रिक SUV

महिंद्रा ने Auto Expo 2020 में eXUV300 EV को शोकेश किया था। महिंद्रा की यह इलेक्ट्रिक व्हीकल एक्सपो के दौरान काफी सुर्खियों में रही। इसके साथ ही यह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने पर कामयाब भी रही। उम्मीद की जा रही है कि Mahindra eXUV300 EV का प्रोडक्शन मॉडल महिंद्रा इलेक्ट्रिक स्केलेबल एंड मॉड्यूलर आर्कटेक्चर (MESMA) पर आधारित होगा। यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक SUV होगी। यह भी पढ़ें : इलेक्ट्रिक व्हीकल खरीदने की कर रहे प्लानिंग तो जानें आपके शहर में हैं कितने चार्जिंग स्टेशन

Tata, MG और Hyundai को मिलेगी टक्कर

Mahinda eXUV300 EV को दो अलग-अलग वेरिएंट – 350V और 380V में पेश किया जाएगा। महिंद्रा की लोवर-स्पेसिफिकेशन्स वाले मॉडल की सीधी टक्कर Tata Nexon EV से होगी, जो फिलहाल देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। वहीं हाई स्पेसिफिकेशन्स वाले वेरिएंट की सीधी टक्कर MG ZS EV और Hyundai Kona EV से होनी है। यह भी पढ़ें : Xiaomi और Huawei ने ईवी प्रोजेक्ट में तेजी लाने के लिए इस कंपनी से मिलाया हाथ, जानें क्या है प्लानिंग

लेटेस्ट वीडियो : स्मार्टफोन बनाने वाली ये कंपनियां जल्द लॉन्च करेंगी इलेक्ट्रिक कार

No posts to display

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here