पुलिस से बचने के लिए कैदी ने निगला था Mobile Phone, 6 महीने बाद पेट काट कर निकाला, फिल्म से कम नहीं पूरी कहानी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/10/Zanco-Tiny-T1-in-Stomach.jpg

हैडलाईन पढ़कर ही आपको कहानी थोड़ी फिल्मी लग रही होगी और आपका ख्याल पूरी तरह सही भी है। यह किस्सा ही कुछ ऐसा है जो किसी मूवी से कम नही। एक कैदी ने जेल में सिक्योरिटी चेक से बचने के लिए मोबाइल को निगल लिया था। बंदा सिक्योरिटी से तो बच गया लेकिन वह फोन कैदी के पेट में ही फंस गया। इस बात का खुलासा अब 6 महीने बाद हुआ है जब पेट दर्द की वजह से डॉक्टर द्वारा किए गए x-rays में पेट में फोन नज़र आया। सबसे बड़ी बात वह कैदी अभी भी पूरी तरह से फिट है। हां, बेचारा वह फोन 6 महीने पेट में रहने के बाद अपना दम तोड़ चुका है।

कुछ ऐसी है पूरी कहानी

यह घटना Egypt की है। एक व्यक्ति को कुछ समय से abdominal pain यानी पेट दर्द हो रहा था। कुछ दिनों से खाना खाने और उसे पचाने में भी दिक्कत आ रही थी, इसलिए वह अपना ईलाज करवाने अस्पताल चला गया। डॉक्टर ने चेकअप करने के बाद उसे एक्स-रे कराने की सलाह दी। वह शख्स जब एक्स-रे कराने पहुंचा तो सभी लोग हैरान थे, क्यूंकि उस व्यक्ति के पेट में एक मोबाइल फोन नज़र आ रहा था। यह बात जब सर्जन तक पहुंची तो उन्होंने ऑपरेशन कर फोन बाहर निकालने की बात कही।

पहले भी निगल चुका था फोन!

जब डॉक्टरों की टीम ने फोन पेट में जाने की कहानी पूछी तो उस व्यक्ति ने सारा किस्सा सुनाया। शख्स ने बताया कि जब वह जेल में था तो उसके पास एक मोबाइल फोन था। जब जेल में तलाशी ली जाती थी तो वह अपने फोन को प्लास्टिक की थैली में लपेट कर उसे निगल लेता था। बाद में मलद्वार के जरिये वह फोन वापिस बाहर आ जाता था।

लेकिन एक दिन रेड पड़ने पर उस व्यक्ति को फोन रपेटने के लिए पॉलिथिन नहीं मिली और जल्दबाजी में उसने फोन को ऐसे ही निगल लिया। यहीं उस बंदे से बड़ी मिस्टेक हो गई, क्योंकि वह फोन मल के जरिये बाहर नहीं आया और पेट में ही कहीं फंस कर रह गया। सच सामने आने के डर से उसने यह बात किसी को नहीं बताई और वह फोन 6 महीने तक उस व्यक्ति के पेट में ही पड़ा रहा। धीरे-धीरे उस व्यक्ति की प्रॉब्लम बढ़ने लगी और दर्द जब हद से बाहर होने लगा, तब उसने अस्पताल का रूख किया। यह भी पढ़ें : ऑनलाईन क्लास के दौरान स्मार्टफोन में हुआ भयंकर विस्फोट! 5वीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 साल के बच्चे की हुई मौत

सर्जरी करके फोन बाहर निकालने वाले डॉक्टर अशरफ का कहना है कि यह पूरा वाकया उन्हें बेहद ही हास्यापद लगा। बहरहाल उस शख्स की सफल सर्जरी हो गई है और अब वह पूरी तरह फिट है। जो मोबाइल फोन उस व्यक्ति ने निगला था वह Zanco Tiny T1 था। बता दें कि इस फोन को कंपनी ने ‘world’s smallest mobile phone’ यानी दुनिया के सबसे छोटे मोबाइल फोन के रूप में लॉन्च किया था।