
माइक्रोमैक्स ब्रांड को हिट करने में इसकी कैनवस सीरीज़ का बेहद अहम रोल रहा है। पिछले दिनों जहां इस इंडियन टेक कंपनी ने कैनवस 2 के रिलॉन्च कर माइक्रोमैक्स के फैन्स को खुश किया था वहीं अब कंपनी की ओर से कैनवस 1 भी भारत में पेश कर दिया गया है। माइक्रोमैक्स कैनवस 1 को 6,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो रिटेल स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है।
सिर्फ 999 रुपये में लॉन्च हुआ नोकिया फोन, क्या आप लेंगे इसे
माइक्रोमैक्स कैनवस 1 की बात की जाए तो फोन में 5-इंच की एचडी इनसेल डिसप्ले दी गई है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टेड है। यह फोन एंडरॉयड नुगट आधारित है तथा 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करता है।

कंपनी की ओर से फोन में 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है जिसे कार्ड के जरिये 32जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में फ्लैश लाईट के साथ 8-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है तथा सेल्फी के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
आपका फोन हो जाए चोरी तो जानें सबसे पहले क्या करें?
कनेक्टिविटी आप्शन्स के तौर पर इसमें ब्लूटूथ, वाईफाई व ओटीजी सपोर्ट जैसे फीचर्स मौजूद है वहीं पावर बैकअप के लिए कैनवस 1 में 2,500एमएएच की बैटरी दी गई है। 6,999 रुपये की कीमत वाला यह फोन आॅफलाईन मार्केट में आज से सेल के लिए उपलब्ध हो गया है।


















