शानदार सेल्फी कैमरे के साथ 9,999 रुपये की कीमत पर पेश हुआ माइक्रोमैक्स सेल्फी 2

Join Us icon

पिछले हफ्ते ही भारतीय टेक कंपनी माइक्रोमैक्स के सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन सेल्फी 2 को कंपनी की ओर से पेश किया गया था। कंपनी की वेबसाइट पर फोन के लिस्ट होने के बाद अब माइक्रोमैक्स की ओर से इसकी कीमत का भी खुलासा कर दिया है। सेल्फी 2 को कंपनी द्वारा 9,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया जा रहा है जो जल्द ही आॅनलाईन और आॅफलाईन प्लेटफार्म पर सेल के लिए उपलब्ध होगा।

जियो को टक्कर देने के लिए आइडिया ला रहा है 2,500 रुपये में फोन, जिसमें चलेगा फेसबुक व्हाट्सऐप

माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 की बात करें तो जैसा की नाम से ही पता चल रहा है यह फोन सेल्फी लवर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसके फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सोनी आईएम35 सेल्फी सेंसर दिया गया है जो आईआर फिल्टर और बोका इफेक्ट से लैस है। वहीं फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मौजूद है।

micromax-selfie-2

यह फोन उपरी और नीचले पैनल से ऐंटिना बैंड पर डिजाईन किया गया है। कंपनी की ओर से इस फोन को 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज से लैस किया गया है। सेल्फी 2 स्मार्टफोन एंडरॉयड नुगट आधारित है जो 1.3गीगाहर्ट्ज़ क्वॉड-कोर मीडियाटेक एमटी6737 चिपसेट पर रन करेगा।

आईफोन 8 को टक्कर देगा हुआवई, चेयरमैन ने किया खुलासा कंपनी पेश करेगी हाईएंड स्मार्टफोन

फोन के रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिखाया गया है तथा कंपनी की ओर से इसमें 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। डुअल सिम आधारित इस 4जी माइक्रोमैक्स सेल्फी 2 स्मार्टफोन को 1 अगस्त से 9,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकेगा।